राजगुरु मार्केट में पार्किंग की उलझन, कारोबार पर पड़ रहा असर
HR Breaking News (Hisar News) : राजगुरु मार्केट (rajguru market news) में पार्किंग की अव्यवस्था और अतिक्रमण का असर अब कारोबार पर भी पड़ने लगा है। बाजार के प्रवेश द्वारों से लेकर अंदर तक वाहन खड़े होने और रेहड़ियों के कब्जे के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं। इससे ग्राहकों को बाजार में पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, नागोरी गेट (nagori gate market hisar) से मार्केट तक लगने वाला जाम भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने अब नगर निगम (nagar nigam hisar) प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
एसोसिएशन ने निगमायुक्त से की मुलाकात
वीरवार को राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (Rajguru Market Welfare Association) के प्रधान सुरेंद्र बजाज की अगुवाई में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा (Municipal Commissioner C. Jayashradha) से मिला। व्यापारियों ने उन्हें बाजार की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया कि पार्किंग व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। बाजार के एंट्री प्वाइंट पर ही वाहन खड़े होने से आवागमन प्रभावित होता है। कमला टावर के नजदीक और तेलियान पुल की तरफ से बाजार में प्रवेश करने वाले रास्ते पर भी अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
निगमायुक्त ने निरीक्षण करने के दिए आदेश
व्यापारियों ने (hisar rajguru market hisar news) निगमायुक्त से मांग की कि पार्किंग के लिए निर्धारित व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करवाया जाए, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़े करने और दुकानों तक पहुंचने में परेशानी न हो। निगमायुक्त ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद एपीओ सुनील वर्मा (APO Sunil Verma) को मौके की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। साथ ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुभाष टीनू आहुजा, शुभम वलेचा, एडवोकेट रवि मेहता, महेश चौधरी और दर्शन खुराना भी शामिल रहे।
तहबाजारी टीम की निगरानी के बाद भी नहीं रुक रहा अतिक्रमण
व्यापारियों ने बाजार में बढ़ती रेहड़ियों की संख्या पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि नगर निगम की तहबाजारी टीम (tahbazari team) की नियमित आवाजाही के बावजूद अतिक्रमण पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। रेहड़ियों के कारण बाजार के रास्तों पर जगह कम बचती है और ग्राहकों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है। व्यापारियों ने पूरे बाजार को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग रखी।
नागोरी गेट से बाजार तक जाम से भी राहत की मांग
पार्किंग के अलावा नागोरी गेट से राजगुरु मार्केट के प्रवेश द्वार तक लगने वाले जाम का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। व्यापारियों के अनुसार पिछले कई दिनों से इस मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है। ऐसे में केवल पार्किंग व्यवस्था सुधारना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि बाजार के आसपास यातायात प्रबंधन और अतिक्रमण हटाने के लिए भी ठोस कदम उठाने होंगे। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि निगम प्रशासन के हस्तक्षेप से जल्द ही बाजार की व्यवस्था सुधरेगी और ग्राहकों की आवाजाही आसान हो सकेगी।
