पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान वालों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, 4900 करोड़ में तैयार हो रहा नया एक्सप्रेसवे
New Expressway - वेस्ट यूपी से हरियाणा तक सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नया एक्सप्रेसवे में बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे की तैयार होने से वाहन चालकों को हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस एक्सप्रेसवे को 4900 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा के अंबाला से उत्तर प्रदेश के शामली तक नया एक्सप्रेसवे बनाने का काम तेजी पर है। इस गेम चेंजर एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) के तैयार होने से अंबाला शामली के बीच 3 घंटे का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह अंबाला चंडीगढ़ रोड से शुरू होगा और शामली के थाना भवन तक जाएगा।
अंबाला शामली हाई स्पीड एक्सप्रेसवे का 70% काम पूरा -
अंबाला शामली हाई स्पीड एक्सप्रेसवे (new expressway) को 6 लेन बनाया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार इसका 70% काम पूरा हो गया है। इस हाई स्पीड एक्सप्रेसवे को तीन कंपनियां मिलकर बना रही हैं। एक्सप्रेसवे का 75 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा और 45 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली शामली, सहारनपुर फोरलेन से होते हुए देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर (Dehradun Economic Corridor) से जाकर कनेक्ट हो जाएगा। अनुमान है कि मार्च 2027 तक अंबाला शामली एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा।
3 घंटे का सफर डेढ़ घंटे में होगा पूरा -
अंबाला शामली हाई स्पीड एक्सप्रेसवे (Ambala Shamli High Speed Expressway) के बनने से सबसे ज्यादा अंबाला से शामली के बीच सफर करने वालों को फायदा होगा। अंबाला से शामली का सफर 3 घंटे से घटकर डेढ़ घंटा रह जाएगा।
3 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगाअंबाला शामली एक्सप्रेसवे -
इस एक्सप्रेसवे का नेटवर्क इंटरकनेक्टेड है। यह तीन बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। शामली के गोंडवाना जलालपुर में यह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) से कनेक्ट होगा वही सदलपुर में यह अंबाला चंडीगढ़ और अंबाला मोहाली रूट से जुड़ेगा। अंबाला से होकर यह लुधियाना अमृतसर रूट (Ludhiana Amritsar Route) से कनेक्ट हो जाएगा।
121.78 किलोमीटर होगी एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई - (Haryana news)
इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 121.78 किलोमीटर है अंबाला शामली एक्सप्रेसवे (Ambala Shamli Expressway) पर 4900 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके पूरा होने से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के लोगों को ज्यादा फायदा होगा। एक्सप्रेसवे हरियाणा के अंबाला करनाल कुरुक्षेत्र यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर और शामली जिले से होकर गुजरेगा। एक्सपर्ट का अनुमान है कि इन जिलों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के किनारे नया बिजनेस शुरू करने वालों को भी फायदा मिलेगा।