PNB Scheme : 2 लाख जमा करने पर मिलेगा 81000 का लाभ, जानें क्या है पूरी योजना
HR Breaking News (PNB Scheme) वैसे तो कई बैंको की ओर से ग्राहकों की सुविधा और बंपर लाभ देने के लिए कई स्कीमों की पेश की जाती है, लेकिन अब हाल ही में PNB बैंक की ओर से ग्राहकों को इस स्कीम में निवेश करने पर आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। अगर आप PNB बैंक (punjab national bank) की इस स्कीम में 2 लाख जमा करते हैं तेा आपको 81000 का लाभ मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं पीएनबी बैंक की इस योजना के बारे में-
कौन सी है PNB बैंक की ये योजना
RBI द्वारा बीते वर्ष रेपो रेट (repo rate) में 1.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी, जिसके बाद भी पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को बैंक एफडी में जमा (Deposit in Bank FD) करने पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। PNB एफडी खातों पर ग्राहकों को 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। आप इस बैंक में 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता ओपन करा सकते हैं।
किस एफडी स्कीम पर मिला बंपर ब्याज
PNB एक सरकारी बैंक है। इस बैंक को केंद्र सरकार कंट्रोल करती है। यानी इस बैंक में इन्वेस्टमेंट (PnB Bank FD Investment ) करने पर आपका पैसा सुरक्षित रहता ह। और एफडी स्कीम पर ग्राहको पर सरकारी गारंटी के साथ फिक्स ब्याज का फायदा मिलेगा। PNB 390 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर बंपर ब्याज दे रहा है।
5 साल की एफडी स्कीम पर ब्याज दरें
पीएनबी 390 दिनों की एफडी स्कीम (PNB FD Scheme) पर आम नागरिकों को 6.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है और सिनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों, जिनकी उम्र 80 साल से ऊपर है, उनको पीएनबी बैंक की एफडी स्कीम में 7.20 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, इस बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम पर आम नागरिकों को 6.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है और सिनियर सिटीजन को 6.60 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
किन नागरिकों को कितन मिलेगा ब्याज
अगर आप पीएनबी बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम (pnb 5 years fd ) में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे, जिसमे ब्याज के फिक्स 70,701 रुपये भी जोड़े गए हैं। अगर सिनियर सिटीजन पीएनबी में 5 साल की एफडी स्कीम (5 Year FD Scheme in PNB) में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो इससे ग्राहकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे, जिसमे से ब्याज के फिक्स कुल 77,445 रुपये भी शामिल हैं। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिक को पीएनबी बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो इससे ग्राहकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे, इस रकम में ब्याज के कुल 81,568 रुपये शामिल है।