{"vars":{"id": "93802:4123"}}

भारत में तेजी से घटी गरीबी, आंकड़ों में 2.6 प्रतिशत पर आई

Inflation Rate In India :देशभर में जहां एक ओर महंगाई आसमान छू रही है। वहीं, दूसरी ओर देशभर में गरीबी में तेजी से गिरावट आई है। अब आंकड़े 2.6 प्रतिशत पर आ गए हैं। देशभर में गरीबी (Inflation Rate In India) में बड़ी गिरावट के बाद भी अभी असमानता बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अभी आगामी दिनों में गरीबी घटने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। 
 

HR Breaking News (Inflation Rate) रिपोर्ट के अनुसार भले ही देशभर में गरीबी तेज से घटी है, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से भारत में गरीबी जिस तेजी (Inflation Rate) से घटी है, उस तेजी से लोगों की कमाई नहीं बढ़ी है। अब गरीबी आंकड़ों में 2.6 प्रतिशत पर आ गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में बीते कुछ सालों में गरीबी कितने प्रतिशत घटी है।

गरीबी से बाहर आ गए 49.6 करोड़ लोग 


वर्ल्ड बैंक (world bank report) के अनुसार काम करने वाले तो बढ़े हैं, पर अच्छी नौकरी, बेहतर सैलरी अभी भी एक बड़ी चुनौती है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अधिक गरीबी (high poverty in india) 2011 के 27.1 प्रतिशत से कम होकर 2023 में 2.6 प्रतिशत रह गई है। हर रोज 4.20 डॉलर की सीमा से कम आय वाले लोग 57.7 प्रतिशत से कम होकर 16.1 प्रतिशत रह गए। ऐसे में लगभग 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं।

 

2017 से 2023 के बीच कामकाजी आबादी 


बता दें कि वर्ल्ड बैंक में इसे गरीबी कम होने के मामले में दुनिया के सबसे तेज तरक्की में गिना जा रहा है, लेकिन कमी भी साफ नजर आ रही है। 2017 से 2023 के बीच लगभग 13.4 करोड़ लोग काम कामकाजी आबादी पर जुड़े हैं, लेकिन असल कमाई वहीं रही है। सबसे ऊपर के 10 प्रतिशत कामगारों की मध्य (middle of workers) आय सबसे नीचे के 10 प्रतिशत से लगभग 13 गुना है।

अब कहां है सबसे ज्यादा गरीबी 


गरीबी अब गांव में ज्यादा है। यूपी से पश्चिम बंगाल तक की पट्टी के राज्य में देश के लगभग 57 प्रतिशत गरीब (Poor from UP to West Bengal) रहते हैं। अप्रैल जून तिमाही में युवा बेरोजगारी (Youth unemployment) एक साल पहले के 14.6 प्रतिशत से बढ़कर 15.9 प्रतिशत के आस-पास हो गई है। वर्ल्ड बैंक के अनुमान अनुसार 4.20 डॉलर वाली गरीबी 2026 के 14.2 प्रतिशत से कम होकर 2028 में 12.1 प्रतिशत पर आने की संभावना है।