property right's : संतान को क्या हर संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, जानें क्या कहता है कानून
parents' property law : प्रोपर्टी के विवाद काफी पेचिदा होते हैं। कोई अपना हिस्सा नहीं छोड़ना चाहता और बहुत लोग तो दूसरे की संपत्ति पर भी कुंडली मार लेते हैं। प्रोपर्टी को लेकर कईं नियम बने हुए हैं। बहुत बार मां बाप के साथ विवाद के बाद वो संतान को संपत्ति से बेदखल कर देते हैं। क्या हर संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है, चलिए जानते हैं।
HR Breaking News (Property Laws) : माता पिता बड़े लाड प्यार से अपनी संतान को बड़ा करते हैं। हर मां बाप अपने बच्चे को कामयाब देखना चाहता है। मां बाप का यही कहना होता है कि जो भी है बच्चों के लिए ही कमा रहे हैं। परंतु, बहुत बार मां-बाप और संतान के रिस्ते में भी खटास आ जाती है और नौबत बेदखली तक आ जाती है। अब सवाल उठता है कि क्या हर संपत्ति से संत्तान को बेदखल कर सकते हैं।
पहले जानें बेदखल का प्रोसेस
संपत्ति से बेदखल करना केवल घर से निकाल देना ही नहीं होता है। इसके लिए माता पिता को अखबार में औलाद को बेदखल करने की सूचना देनी होती है। यह विज्ञापन की फॉर्म में छपता है। इसका मतलब होता है कि वह उस संतान के किसी भी कृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और न ही उनकी प्रोपर्टी में उस संतान का कानूनी अधिकार (Property Eviction) है। परंतु बता दें कि माता पिता अपनी संतान को केवल एक संपत्ति से ही बेदखल कर सकते हैं। एक संपत्ति तो ऐसी होती है, जिसमें चाह कर भी माता पिता किसी को बेदखल (Property Rights) नहीं कर सकते हैं।
पहले जानें संपत्ति के होते हैं कितने प्रकार
प्रोपर्टी कानून की नजर में दो प्रकार (Types of Property) की होती हैं। इसमें पहली संपत्ति पैतृक (Ancestral Property) और दूसरी है स्वअर्जित (Self Acquired Property)। दोनों ही संपत्तियों में दिन रात का फर्क है। पैतृक संपत्ति सुनने में लगता होगा कि पिता की संपत्ति, लेकिन इसकी परिभाषा बहुत अलग है।
स्वअर्जित संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल
माता पिता अपनी संतान को बेदखल करना चाहते हैं तो कानूनी नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है। माता पिता केवल स्वअर्जित संपत्ति (parents' property types) से ही अपनी संतान को निकाल सकते हैं। माता पिता अपनी खुद अर्जित संपत्ति (Parent's Property) के प्रयोग के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। वह इस संपत्ति से औलाद को तुरंत बेदलखल कर सकते हैं। यह माता पिता का कानूनी अधिकार (Legal Rights) है।
संपत्ति वापस लेने का भी है अधिकार
कानून माता पिता को अधिकार देता है कि वे संत्तान को दी गई संपत्ति वापस ले सकें। स्वअर्जित संपत्ति (parents' property) पर माता पिता को यह अधिकार मिला है। माता-पिता को उनकी संतान का बर्ताव सही नहीं लगता तो वह दी गई संपत्ति (Child's right in property) को वापस भी ले सकते हैं। मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act) में प्रावधान प्रोपर्टी वापस लेने व प्रोपर्टी से बेदखल (Evicted)करने का अधिकार है।
इस संपत्ति से बेदखली संभव नहीं
पैतृक संपत्ति (parents' property) के नियम अलग हैं। यह पूर्वजों की जमीन-जायदाद (Ancestral Property) होती है। इससे आपका हक कोई नहीं छीन सकता है। माता पिता के पास भी पैतृक संपत्ति से बेदखल करने का अधिकार नहीं है। पैतृक संपत्ति (parents' property) वह संपत्ति है जहां पिछली 4 पीढ़ियों से कोई विभाजन नहीं हुआ है। अगर इस दौरान बंटवारा हो गया है तो यह पैतृक संपत्ति नहीं कहलाएगी।