Public holiday : 75 जिलों में जारी हुआ सार्वजनिक अवकाश, 15 तारीख को भी बंद रहेंगी ये जगहें

Public holiday on 15 Jan : राज्य के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अब सरकार ने 75 जिलों के लिए सार्वजनिक अवकाश जारी कर दिया है। ये अवकाश 15 तारीख (public holiday) के लिए जारी किया गया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसकी वजह से आम जीवन के कामकाज पर प्रभाव देखने को मिलेगा। खबर में जानिये इस बारे में।

 

HR Breaking News (public holiday on January 15) सरकार द्वारा जरूरत पड़ने पर अपने राज्य में सार्वजनिक अवकाश जारी किया जाता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दें कि सरकार ने अब राज्य के 75 जिलों के लिए सार्वजनिक अवकाश (public holiday in January) को जारी कर दिया है। ऐसे में 15 तारीख को सार्वजनिक जगहें बंद रहेंगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस सार्वजनिक अवकाश के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

प्रमुख सचिव ने जारी किये आदेश 

प्रदेश में मकर संक्रांति की छुट्टी में परिवर्तन किया जा रहा है। ऐसे में अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव द्वारा आदेश (public holiday in UP) जारी कर दिये गए है। आदेश के मुताबिक 17 नवंबर 2025 को जारी किए गए अवकाश सूची में संशोधन कर दिया गया है। इसमें मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी, बुधवार को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था।

मकर संक्रांति के पर्व के लिए जारी घोषणा 

उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति (makar sankranti) पर्व के लिए पहले घोषित की गई छुट्टी में संशोधन कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं। अपने आदेश में उन्होंने बताया है कि शासन ने विचारोपरांत ये निश्चय किया कि मकर संक्रांति के मौके पर घोषित 14 जनवरी का अवकाश निर्बंधित अवकाश (makar sankranti) के स्थान पर 15 जनवरी, गुरुवार को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आदेश में ये भी बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी, गुरुवार को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (Negotiable Instruments Act) 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है।

प्रमुख सचिव ने दी जानकारी 

प्रमुख सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी की गई छूट्टी की लिस्ट में ये आदेश संशोधित समझा जाए। इनकी जानकारी उन्होंने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों, (makar sankranti Holiday in UP) उच्च न्यायालय इलाहाबाद, महालेखाकार इलाहाबाद, सचिव भारत सरकार वित्त मंत्रालय, भारतीय जीवन बीमा निगम बिल्डिंग हजरतगंज लखनऊ, महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक, सचिवालय सहित अन्य लोगों को भी दी है।

इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति 

मकर संक्रांति के त्यौहार की तिथि निश्चित रहती थी, हालांकि इसमें भी परिवर्तन कर दिया गया है। माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी 14 जनवरी को पड़ रही है। परंपरा के मुताबिक एकादशी (Ekadashi News) के दिन चावल खाना मना रहता है। ऐसे में एक ज्योतिषी ने बताया कि 14 जनवरी को खिचड़ी का दान भी नहीं होगा। ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। सभी सोच विचार करने के बाद ही प्रदेश सरकार ने भी 15 जनवरी (15 January Holiday) को अवकाश घोषित किया है। ‌

इन जगहों पर लटके रहेंगे ताले 

योगी सरकार के ऐलान के बाद सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बंद रहने वाले हैं। इसके साथ ही बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (up news) की शाखाओं में भी छुट्टी रहने वाली है। साथ ही वित्तीय संस्थानों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट को भी सूचना भेज दी गई है।