Railway की शानदार योजना, ट्रेन टिकट के साथ चाय नाश्ता भी बिल्कुल मुफ्त

रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक खास योजना लेकर आ रहा है। अब ट्रेन टिकट के साथ यात्रियों को मुफ्त चाय-नाश्ता और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं। इस पहल का मकसद सफर को ज्यादा आरामदायक बनाना और यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है... इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Indian Railway Free Ticket Scheme) भारतीय रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में मुफ्त चाय-नाश्ता, भोजन, नीचे की बर्थ और लग्जरी लॉउंज जैसी विशेष सुविधाएं देने की तैयारी में है। यह पहल बजट एयरलाइंस की ओर जा रहे यात्रियों को बनाए रखने की दीर्घकालिक रणनीति (long term strategy) का हिस्सा है। इसके साथ रेलवे लॉयलिटी प्रोग्राम शुरू करेगा, जिसमें नियमित यात्रियों को प्रति किलोमीटर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें खानपान या किराये में भुनाया जा सकेगा।

रेलवे बोर्ड (Railway Board) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आईआरसीटीसी पोर्टल को डिजिटल वॉलेट की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। यात्री जितनी ज्यादा दूरी तय करेगा, उसे उतने अधिक रेल प्वाइंट्स मिलेंगे। ये प्वाइंट्स आधार से जुड़े आईआरसीटीसी अकाउंट (IRCTC Account) में सुरक्षित रूप से जमा होंगे और कैश की तरह इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह पायलट योजना अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस में शुरू हो सकती है, सफल रहने पर सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू होगी।

भारतीय रेलवे का कहना है कि यह योजना दुनिया का सबसे बड़ा लॉयल्टी प्रोग्राम बन सकती है। इसके तहत देश के 7,000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन, 3,500 किमी से अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेनें और रोजाना करीब 3 करोड़ यात्रियों को शामिल किया जाएगा, जिससे इसका दायरा बेहद व्यापक होगा।

रिवॉर्ड प्वाइंट्स के कई फायदे-

भारतीय रेलवे की इस योजना के तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय बेस किराये में छूट या रिवॉर्ड प्वाइंट्स (reward points) के बदले पूरी टिकट मुफ्त मिल सकेगी। सफर के दौरान स्टेशन के लग्जरी लाउंज में मुफ्त सुविधा (Free access to the luxury lounge), ई-कैटरिंग से पसंद का भोजन और थर्ड एसी से सेकेंड एसी तथा सेकेंड एसी से फर्स्ट एसी में टिकट अपग्रेड का विकल्प भी दिया जाएगा।

बजट एयरलाइंस को टक्कर देने की तैयारी-

लॉयल्टी प्रोग्राम को भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लिए बजट एयरलाइंस से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच बड़ा सहारा माना जा रहा है। इससे छोटी दूरी की फ्लाइट्स और लग्जरी बसों की ओर जा रहे यात्रियों को दोबारा ट्रेन सफर की ओर आकर्षित किया जा सकेगा। साथ ही ऑफ-सीजन में रेलवे प्वाइंट्स (Railway points in the off-season) की वैल्यू बढ़ाकर खाली सीटों की समस्या भी कम की जा सकेगी।