{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा से दिल्ली के रूट पर रेलवे का बड़ा अपडेट, 4 दिन 24 ट्रेन रहेंगी कैंसिल

Railway Update : हरियाणा से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे की तरफ से इस रूट पर चार दिन के लिए 24 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों ट्रेन में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train status) जरूर चेक कर लें, वरना स्टेशन पर पहुंचने के बाद आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते हैं रेलवे के इस बड़े अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (Railway Update) भारतीय रेलवे विभाग की तरफ से अपनी यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर नए कदम उठाए जा रहे हैं। कई बार तकनीकी समस्या तथा कंस्ट्रक्शन आदि के चलते रेलवे द्वारा अपने ट्रेनों के टाइम टेबल (Train time table) में बदलाव करना पड़ जाता है या कई बार ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ जाती है। अब भी उत्तर रेलवे द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। आपको बता दे कि उत्तर रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली रेवाड़ी रेल खंड में ट्रेन संचालन (Train Operations) मजबूत करने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्रीलिंग का काम किया जा रहा है जिसकी वजह से 7 अक्टूबर 2026 को 6 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा और इस ब्लॉक के कारण 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक इस रूट से गुजरने वाली 24 ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी गई है, इस अवधि के दौरान रेलवे विभाग (Railway Department) द्वारा 8 ट्रेनों को अलग रूट से भी चलाया जाएगा। चलिए जान लेते हैं रेलवे विभाग द्वारा किन-किन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।


ये 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द (cancel train list)

ट्रेन संख्या रूट
 5 अक्टूबर
ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली – जैसलमेर एक्सप्रेस

 6 अक्टूबर 2026

 ट्रेन संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ
ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ
ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर – दिल्ली एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15307 तिलक ब्रिज – सिरसा
ट्रेन संख्या 20983 भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला
 
  7 अक्टूबर 2026 
ट्रेन संख्या 12985 जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर 
ट्रेन संख्या 12986 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जयपुर डबल डेकर 
ट्रेन संख्या 12065 अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी
ट्रेन संख्या 12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर जनशताब्दी
ट्रेन संख्या 22452 चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस
ट्रेन संख्या 15308 सिरसा – तिलक ब्रिज
ट्रेन संख्या 26481 जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत
ट्रेन संख्या 26482 दिल्ली कैंट – जोधपुर वंदे भारत
ट्रेन संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज
ट्रेन संख्या 64095 नई दिल्ली – शकूरबस्ती पैसेंजर
ट्रेन संख्या 74033 दिल्ली सराय रोहिल्ला – फर्रूखनगर
ट्रेन संख्या 74036 फर्रूखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला
ट्रेन संख्या 54421 दिल्ली – रेवाड़ी
ट्रेन संख्या 54417 दिल्ली – रेवाड़ी
ट्रेन संख्या 74003 दिल्ली – रेवाड़ी
ट्रेन संख्या 74002 रेवाड़ी – दिल्ली
ट्रेन संख्या 54310 हिसार – दिल्ली पैसेंजर

 8 अक्टूबर 2026

ट्रेन संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ एक्सप्रेस

 

 

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें 

 

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम / रूट तारीख
14662 जम्मूतवी – बाड़मेर 6 अक्टूबर
14321 बरेली – भुज 7 अक्टूबर
09524 शकूरबस्ती – ओखा 7 अक्टूबर
09523 ओखा – साबरमती 6 अक्टूबर
19403 भुज – दिल्ली 6 अक्टूबर
14312 भुज – बरेली अक्टूबर
09203 वेरावल – हरिद्वार 6 अक्टूबर
20424 पातालकोट एक्सप्रेस (फिरोजपुर कैंट – सिवनी) 7 अक्टूबर

 


शॉर्ट ओरिजिनेट और लेट चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम / रूट  बदलाव
14030 मुक्तसर – दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस नई दिल्ली में यात्रा समाप्त होगी
14029 गंगानगर – दिल्ली रेवाड़ी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त होगी
54411 रेवाड़ी – दिल्ली यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से बनकर चलेगी

 
 देरी से चलने वाली और नियंत्रित ट्रेनें

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम / रूट देरी / बदलाव
15715 किशनगंज – अजमेर 2 घंटे 40 मिनट की देरी से संचालित होगी
12916 दिल्ली – साबरमती 55 मिनट देरी से चलेगी
12323 हावड़ा – बाड़मेर दिल्ली में 15 मिनट नियंत्रित (रिमार्क्ड) की जाएगी