UP के इन 2 जिलों के बीच चलेगी रैपिड रेल, बनाया जाएगा 130 किमी लंबा ट्रैक

UP News : उत्तर प्रदेश में यातायात को लगातार सुगम बनाया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के दो जिलों के बीच रैपिड रेल चलाने का नया प्रोजेक्ट आ गया है। 130 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जाएगा, जहां फुल स्पीड से रैपिड रेल चलेगी।

 

HR Breaking News (UP News Latest Update) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उत्तर प्रदेश में डबल इंजन का काम कर रही है। यहां पर दिन दोगुनी रात चौगुनी विकास के कार्य किया जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के दो जिलों के बीच रैपिड रेल चलाने का फैसला लिया गया है। 130 किलोमीटर लंबे ट्रैक (Rapid Rail) पर रैपिड रेल लोगों के सफर को आसान बना देगी।

 

 

चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाया जा रहा है नया शहर

उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़ की तर्ज पर नया शहर बनाया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण की ओर से नया शहर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए मास्टर प्लान (UP Master Plan) तैयार किया गया है और प्रदूषण मुक्त उद्योगों और पर्यटन को यहां बढ़ावा दिया जाएगा। शहर को हरा भरा रखने के साथ-साथ यहां के कनेक्टिविटी को रैपिड रेल के साथ जोड़ा जाएगा।

लोगों के सुझाव के साथ चल रहा प्राधिकरण

यमुना प्राधिकरण (Yamuna authority) की ओर से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। प्राधिकरण बैठक करके लोगों से सुझाव ले रहा है और लोगों की सलाह सलाह होने के साथ ही विकास के आगे कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण व्यापारी समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।

प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा नया शहर

उत्तर प्रदेश में नए शहर (New City UP) को प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से नए शहर का ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। अंतिम रूप से पहले लोगों से सलाह ली जा रही है, अधिकारी शैलेंद्र भाटिया के अनुसार मास्टर प्लान में शामिल हर समग्र विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

इस प्रकार से लगाए जाएंगे उद्योग

नए शहर के अंदर उद्योगों पर विशेष फोकस होगा। यह प्रदूषण मुक्त रखे जाएंगे। ज्यादातर सेमीकंडक्टर, कृषि आधारित, आईटी उद्योग लगाए जाएंगे। 2051 हेक्टेयर में आवासीय कॉलोनी बनेगी। कुल क्षेत्र के 20 प्रतिशत के 1813 हेक्टेयर में आवासीय क्षेत्र बनाया जाएगा। शहर को हरा भरा रखने के लिए 640 हेक्टेयर कमर्शियल पर्यटन और रीक्रिएशन को विकसित किया जाएगा।

यमुना नदी के किनारे पर्यटन केंद्र विकसित किया जाएगा। इसके साथ एक ग्रीन बफर जॉन भी बनाया जाएगा जो शहर के लिए प्रदूषण शुद्ध करने का काम करेगा। यहां पर डिज्नीलैंड, यूनिवर्सल स्टूडियो आदि चीज बनाई जाएगी। 1139 हेक्टेयर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कार्य किया जाएगा।

130 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जाएगा

मास्टर प्लान (Master Plan) के अनुसार न्यू आगरा को धरातल पर उतारा जाएगा। प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के साथ-साथ यहां पर प्रदूषण मुक्त उद्योग लगाए जाएंगे। गाजियाबाद, नोएडा को वंदे भारत रैपिड रेल के सहारे नए आगरा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 130 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा।