indian currency : 2 हजार का नोट के बाद अब 5 हजार का नोट जारी करेगा RBI, जानिये सच्चाई
5000 note update : भारत में नए नोट जारी करने हो या फिर पुराने नोट को बंद करना हो यह फैसला आरबीआई और सरकार द्वारा मिलकर लिया जाता है। आखिरी बार सरकार ने साल 2023 में 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया था। इसी बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि आरबीआई (RBI) 5000 रुपये का नोट जारी करने जा रहा है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - केंद्र सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी की थी। तब 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया गया था। सरकार के इस फैसले के पीछे का कारण काले धन को सामने लाना था। इसके बाद नवंबर 2016 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Update) ने 2000 रुपये के नए नोट लॉन्च किए। 2 हजार के गुलाबी नोट का दबदबा साल 2023 तक ही कायम रहा। इसे भी 19 मई 2023 को चलन से बाहर कर दिया गया।
पिछले कुछ सालों में केंद्रीय सरकार ने आम जनता के हित के लिए भारतीय करेंसी (indian currency) में कई बड़े बदलाव किए हैं। अब हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई जल्द ही 5000 रुपये का नोट (5000 rupee note latest news) जारी करने जा रहा है। चलिए खबर में जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई -
कब लॉन्च होगा 5000 रुपये का नोट?
सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 5000 रुपये का नया नोट जारी कर सकता है। इस अपडेट के बाद लोगों में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। साल 2023 में 2 हजार के नोट बंद (2000 note ban) होने पर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस मैसेज के आने से लोग इसका जवाब ढूंढ़ रहे हैं कि यह कितना सच है।
5000 रुपये का नोट होने वाला है जारी?
बता दें कि हाल ही में पीआईबी फैक्ट चैक (PIB Fact Check) यूनिट ने इस खबर की पूरी सच्चाई बताई है। पीआईबी ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल आरबीआई (RBI Update) ऐसा कोई भी फैसला नहीं ले रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोट ही वैध नोट है। इनके अलावा अभी कोई नया नोट जारी नहीं किया जा रहा है। साल 2023 में आरबीआई ने साफ कर दिया था कि अब वह 2000 रुपए के नए नोट नहीं छापेगा।
5000 रुपये के नोट की सच्चाई -
पीआईबी फैक्ट चैक (PIB Fact Check Update) ने इस दावे पर लिखा- ' पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आरबीआई (RBI) 5000 के नए नोट लॉन्च (5000 new notes launched) करने वाला है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। RBI की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। नए नोट जारी करने को लेकर आरबीआई (RBI) द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी गई है।
पहले देश में रह चुका है 5000 रुपये का नोट-
सन् 1938 में पहली बार ब्रिटिश भारत सरकार ने 5,000 रुपये का नोट (5000 notes news) जारी किया था। लेकिन ज्यादा समय तक यह बाजार में नहीं टिक पाया। इसे 1946 में चलन से बाहर कर दिया गया। सन्1954 में, स्वतंत्र भारत सरकार ने एक बार फिर से 5 हजार रुपये के नोट को छापा। जिस पर सारनाथ के अशोक स्तंभ की तस्वीर छपी थी। सन् 1978 में बड़े नोट 5000, 1000 और 10,000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया।