Gurugram में चौड़ी होंगी सड़के, 7 करोड़ रुपये होंगे खर्च, हो रहा बुलडोजर एक्शन
Gurugram - गुरुग्राम में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस रोड के 1.5 किलोमीटर हिस्से में अतिक्रमण ।Encroachment) हटाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सड़क के विकास पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।
HR Breaking News, Digital Desk- (Gurugram)। फरुखनगर-डाबोदा रोड पर 1.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में व्यापक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट (duty magistrate) और अतिक्रमण नोडल अधिकारी आरएस बाठ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह अभियान पांच दिनों तक चला। इसमें सड़क के 1.5 किलोमीटर लंबे हिस्से को शामिल किया गया, जिसकी मौजूदा चौड़ाई लगभग 35-40 फुट थी, जबकि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार विभिन्न स्थानों पर आवश्यक चौड़ाई 60-66 फुट निर्धारित थी। भारी यातायात और रोजाना लगने वाले जाम के कारण स्थानीय निवासियों और यात्रियों को कई वर्षों से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।
कार्रवाई से पहले पक्षकारों को दी गई जानकारी-
कार्रवाई शुरू करने से पहले, राजस्व विभाग ने सीमांकन किया और अतिक्रमण से जुड़े सभी पक्षों को जानकारी दी। इस अभियान में फरुखनगर नगर समिति, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा (fire service) और एम्बुलेंस टीम (ambulance team) ने मिलकर समन्वित प्रयास किए।
कानून-व्यवस्था (Law and order) बनाए रखने के लिए फरुखनगर के थाना प्रभारी सहित लगभग 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। तोड़फोड़ का कार्य पांच दिनों तक प्रतिदिन आठ से नौ घंटे चलाया गया, जिसमें दो जेसीबी (JCB) और एक पोकलेन मशीन (Poklane Machine) की सहायता ली गई।
अभियान में 100 अवैध इमारतें हटाई गईं-
इस अभियान के दौरान लगभग 100 अवैध इमारतें हटाई गईं, जिनमें 9 तीन-चार मंजिला और लगभग 30 दो मंजिला इमारतें शामिल थीं। इस कार्रवाई से सड़क की चौड़ाई में अतिरिक्त 35 फुट स्थान उपलब्ध कराया गया।
खास बात यह रही कि कई संपत्ति मालिकों ने स्वेच्छा (property owners volunteered) से दुकानों और किराए के परिसरों से सामान हटाया, जबकि कुछ निवासियों ने प्रक्रिया और सीमांकन की जानकारी (demarcation information) मिलने के बाद कटर मशीनों का उपयोग कर आंशिक डेमोलेशन का काम खुद किया।
इस अभियान में फरुखनगर नगर समिति (Farukhnagar Municipal Committee) के सचिव राजेश शर्मा, एसडीओ योगेश राठी, जेई प्रदीप, लगभग 20 कर्मचारियों की नगर निगम टीम और पटवारी योगेश सैनी सहित अन्य राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे।
सात करोड़ रुपये की लागत से सड़क का विकास-
अब फरुखनगर नगर समिति इस सड़क का विकास लगभग सात करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दस महीने में करेगी। इसमें फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट (green belt) और बेहतर कैरिज लेन का निर्माण शामिल होगा, ताकि यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।