home page

UP Weather : उत्तर प्रदेश वालों जान लो 3 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

UP Weather : फरवरी का महीना बीतने को है और अभी से ही प्रदेश में लोगों को गर्मी सताने लगी है। यूपी में अब रिकॉर्ड तोड़  गर्मी  पड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (UP Weather Forecast) के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आगामी दिनों में यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है। 
 | 
UP Weather : उत्तर प्रदेश वालों जान लो 3 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट 

HR Breaking News - (UP Weather)। यूपी में चिलचिलाती धूप के चलते लगातार तापमान बढ़ रहा है और  लगातर तापमान में बढ़ौतरी से खूब गर्मी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में चिलचिलाती धूप देखी गई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। खबर में जानिए की यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट (UP Weather Updates) के बारे में-

 

किन जिलों में कितना चढ़ा तापमान 


यूपी के कई जिलों में अभी अधिकतम तापमान (UP Weather Temprature) 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि सुबह-शाम के समय अभी भी मौसम में हल्की ठंडक देखी जा रही है। अब प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। 

 

यूपी के मौसम का हाल 


मौसम विभाग (IMD Alert)  का हकना है कि प्रदेश में आज 28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में कोई चेतावनी नहीं दी है। मौसम (UP Ka Mausam Updates)  साफ रहने के चलते दिन में चटख धूप बनी रह सकती है, जिससे गर्मी का एहसास होगा। इस दौरान राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

1 से 3 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम 


IMD के मुताबिक प्रदेश (aaj ka mausam) में 1 से 3 मार्च तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं ( winds Alert IN UP) चलने के आसार है। इस अवधि में मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं तापमान की बात करें तो इस हफ्ते अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है, जिससे अधिक तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान (UP minimum temperature)  में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी हो सकती है। जिससे यह भी सामान्य से ज्यादा बने रहने के आसार है।