Rooftop Solar : कैसे मिलेगा फ्री में रूफटॉप सोलर, कैसे करें इसके लिए आवेदन

Rooftop Solar : आज के समय में रूफटॉप सोलर का चलन बढ़ता जा रहा है। वहीं, गर्मी में इसकी डिमांड ज्यादा हो जाती है। इसके पीछे प्रमुख कारण यही है कि गर्मियों में कुलर, पंखे चलते हैं और बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी समस्या से लोगों को बचाने के लिए सरकार की तरफ से भी कई कदम उठाए गए हैं। चलिए जानते हैं फ्री में रूफटॉप सोलर लगवाने की क्या स्कीम है।

 

HR Breaking News (Rooftop Solar Scheme) रूफटॉप सोलर लगवाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। सरकार की तरफ से लगातार रूफटॉप सोलर को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, बहुत सारी स्कीम में सरकार कुछ प्रतिशत सब्सिडी देती है तो कुछ स्कीम में सरकार पूरा पैसा भी दे रही है। चलिए जानते हैं रूफटॉप सोलर की ऐसी ही स्कीम के बारे में- 

 


बिजली खर्च की चिंता होगी कम


आज के समय में बिजली के ऊपकरण घर में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, हर महीने बिजली का बिल भी बढ़ता ही जा रहा है। बिजली बिल की भी एक टेंशन ही रहती है। इसी टेंशन को कम करने के लिए लोग सोलर लगवाते हैं। सोलर लगवाने से घर का बजट नहीं बिगड़ता है। चलिए जानते हैं सरकार भी इसमें कैसे मदद कर रही है। 

 

बिहार सरकार लेकर आई है खास स्कीम


लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार में भी सरकार लोगों के लिए सोलर की योजना लाई है। इसमें योजना के अनुसार बीपीएल परिवारों को उनके घर की छत पर फ्री सोलर पैनल लगाने का अवसर दिया जा रहा है। सरकार यह इसलिए कर रही है ताकी गरिबों को साफ और सस्ती एनर्जी मिल सके। इससे लोगों का बिजली खर्च कम हो जाएगा। चलिए जानते हैं कि बीपीएल परिवारों को कैसे सोलर पैनल फ्री मिल रहा है।  

बिना खर्च लगेगा सोलर


योजना के अनुसार बीपीएल और कुटीर ज्योति कनेक्शन वाले परिवारों को सरकार की तरफ से छत पर बिना खर्च सोलर लगवाने की योजना बनाई हुई है। घर की छत पर 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लग सकता है। इसका लाभ यह होगा कि दिन में पंखे, बल्ब, मोबाइल चार्जर और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सूरज की रोशनी से ही चल सकेंगे। इससे बिजली बिल में कमी आएगी। सरकार पहले चरण में जरूरतमंद परिवारों को इस योजना से जोड़ा था। इसमें हजारों लोगों को जोड़ा जा रहा है। 

इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई 


इस योजना के आवेदन जारी है। इन आवेदनों की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 है। इसके लिए जरूरी है कि आपके घर की छत पक्की हो। वहीं, सोलर लगाने के लिए 64 वर्ग फीट जगह कम से कम होनी चाहिए। छत पर पर्याप्त धूप का स्पेस होना चाहिए। एक बार सोलर पैनल लगने के बाद इसकी देखभाल करना उपभोक्ता की जिम्मेदारी रहेगी। 

ऐसे करें अप्लाई 


इस योजना में अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए ऑनलाइन गूगल प्ले स्टोर से Suvidha App डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद आपको एप में कुटीर ज्योति रूफटॉप सोलर पैनल प क्लिक करना है। यहीं से ओटीपी वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद आपको यहां पर अपना बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और पहचान प्रमाण अपलोड करने हैं। घर की छत की फोटो और छत का क्षेत्रफल विवरण भरना होगा। आप आसपास के इंटरनेट कैफे पर जाकर भी इसे अप्लाई कर सकते हैं।