हरियाणा में सड़क प्रोजेक्ट के लिए 555 करोड़ रुपये मंजूर, सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई दिशा
Haryana News - हरियाणा में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सड़कों का छाल बिछाया जा रहा है। अब प्रदेशवासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा में 555 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। वहीं सड़क चौड़ीकरण को भी मंजूरी मिली है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से कई जिलों और बड़े शहरों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।
HR Breaking News - हरियाणा के होडल-बिलासपुर-पटौदी-कुलाना के बीच सड़क फोरलेन होने वाली है। इस अहम प्रोजेक्ट के पूरा होने से हरियाणा के सड़क नेटवर्क को नई दिशा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को अलग अलग फेज में पूरा किया जाएगा।
पहले फेज में होडल से बिलासपुर (Hodal to Bilaspur Road) तक लगभग 71 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद दूसरे फेज में बिलासपुर से कुलाना (Bilaspur to Kulana Road) तक सड़क चौड़ीकरण के साथ पटौदी और हेलीमंडी में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को भी सरकार ने मंजूरी दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 555 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नई सड़क बनने से हाईवे और एक्सप्रेसवे होंगे कनेक्ट -
नई फोरलेन सड़क (New four lane road) के बनने से दक्षिण हरियाणा की कनेक्टिविटी ओर मजबूत हो जाएगी। इसके अलावा पटौदी (Pataudi News) शहर को रोजाना जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह सड़क मार्ग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क कॉरिडोर साबित होगा। इसके माध्यम से दिल्ली-आगरा हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway), गुरुग्राम-पटौगी-रेवाड़ी मार्ग, रेवाड़ी-रोहतक हाईवे, गुरुग्राम-नूंह और गुरुग्राम-ोसहना-तावड़ू-भिवाड़ी मार्गों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा।
4 लेन के बनने से होंगे ये फायदे -
फोरलेन सड़क तैयार होने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और परिवहन में लगने वाला समय भी कम होगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को गति मिलेगी। इस परियोजना के दूसरे फेज को परमिशन मिलने के पीछे यातायात के भविष्य के दबाव को भी अहम माना जा रहा है। अगर होडल से बिलासपुर (Hodal to Bilaspur Road) तक सड़क फोरलेन बन जाती और आगे कुलाना तक मार्ग 2 लेन का ही रहता तो वाहनों का दबाव संकरी सड़क पर बढ़ता।
फ्लाईओवर का भी होगा निर्माण -
फोरलेन सड़क के साथ साथ फ्लाईओवर (New flyover) का भी निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से भारी और लंबी दूरी को नया मार्ग मिलेगा। दरसल, इन वाहनों को शहर के भीतर से गुजरने के बजाय ऊपर से निकलने का मार्ग मिलेगा। इससे स्थानीय बाजार में यातायात का दबाव कम होगा। शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर पटौदी-हेलीमंडी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सफर आसान हो जाएगा।