{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी 1500 रुपये बढ़ौतरी, मिलेगा 8,400 रुपये का एरियर भी

Salary of government employees : यह महीना त्योहारों, खुशियों और कई खास अवसरों से भरा है और इसी बीच अब कर्मचारियों के लिए सरकार (Salary of government employees) ने खजाना खोल दिया है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में  1500 रुपये बढ़ौतरी की जाने वाली है। इसके साथ ही 8,400 रुपये का एरियर भी दिया जाएगा। खबर में जानिए किन कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी।
 
 

HR Breaking News (Salary of government employees) नवंबर माह में दिवाली के मौके पर राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की गई थी, जिसका असर सैलरी पर पड़ेगा। सरकारी कर्मियों की सैलरी (UP Salary Hike) में 1500 रुपये की बढ़ौतरी होगी। इसके साथ ही कर्मियों को 8400 का एरियर भी मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

यूपी सरकार ने बढ़ाया 3 प्रतिशत डीए 


केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब यूपी सरकार की ओर से भी अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। दिवाली के मौके पर राज्य के लाखों कर्मचारियों को सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत बढ़ौतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद कर्मियों को मिलने वाला डीए उनकी बेसिक सैलरी के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 


किन कर्मियों को मिलेगा लाभ


बता दें कि यूपी सरकार का ये निर्णय केवल सरकारी दफ्तरों के नियमित कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं है, जिसका सीधा लाभ राज्य सरकार के कर्मियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों के स्टाफ को भी मिलने वाला है। इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों (Municipal Corporation employees), वर्क चार्ज कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत लोगों को बढ़ी हुई दर से भुगतान किया जाएगा।

 

कब से मिलेगा कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पैसा


ये बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई, 2026 से लागू माना जाने वाला है। कर्मचारियों को ये बढ़ा हुआ पैसा नवंबर महीने की सैलरी के साथ दिया जाने वाला है। बड़ी बात है कि नवंबर की सैलरी में उस महीने का बढ़ा हुआ डीए (DA in November salary) शामिल होने के साथ में जुलाई से अक्टूबर तक के 4 महीने का एरियर भी जुड़कर दिया जाएगा। यानी नवंबर में कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में अच्छी खासी रकम आ सकती है।


सैलरी में हर महीने बढ़कर मिलेंगे इतने रुपये 


डीए बढ़ने के बाद अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (salary of employee) 50,000 रुपये के आस-पास है, तो 3 प्रतिशत डीए बढ़ने से हर महीने की सैलरी में 1,500 रुपये की बढ़ौतरी होगी। अभी तक 60 प्रतिशत के हिसाब से 50 हजार की बेसिक सैलरी पर 30,000 रुपये डीए मिलता था।

 
इससे बेसिक मिलाकर कुल रकम 80,000 रुपये के आस-पास बनती थी। अब डीए 63 प्रतिशत हो गया है। ऐसे में कुल डीए बढ़कर 31,500 रुपये के आस-पास हो जाएगा। इसके बाद नवंबर से बेसिक और डीए मिलाकर सैलरी 81,500 रुपये के आस-पास होगी। 

60 हजार की बेसिक पर इतना मिलेगा डीए


इसके साथ ही जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 60,000 रुपये के आस-पास है, उनकी सैलरी में नवंबर महीने से हर महीने 1,800 रुपये का इजाफा होगा। अभी तक 60 हजार की बेसिक पर 60 प्रतिशत के हिसाब से 36,000 रुपये डीए मिलता रहा है। अब इसमें 1,800 रुपये ओर जुड़ेंगे, जिससे कुल डीए बढ़कर 37,800 रुपये हो जाएगा।

 

नवंबर से हर माह की सैलरी 


ऐसे ही अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन (employee's basic salary) 70,000 रुपये के आस-पास है, तो 3 प्रतिशत डीए बढ़ने से नवंबर से उसकी हर माह की सैलरी में 2,100 रुपये की तेजी आएगी। अभी तक 70 हजार की बेसिक पर 60 प्रतिशत की दर से 42,000 रुपये का डीए मिल रहा था। नई बढ़ोतरी के बाद ये रकम बढ़कर 44,100 रुपये के आस-पास हो जाएगी। 


यानी 70 हजार बेसिक सैलरी वालों को नवंबर में 2,100 रुपये की बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 4 महीने के हिसाब से 8,400 रुपये का एरियर (4 months arrears) भी अकाउंट में आएगा।,