SDM Jyoti Maurya : सस्पेंड होने के बाद मनीष दुबे को मिलेगी इतनी सैलरी

SDM Jyoti Maurya : एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में मनीष दुबे का उनके पद से निलंबित कर दिया गया है।  तो चलिए जानते हैं क्या निलंबन के बाद सैलरी की प्रक्रिया। 

 

HR Breaking News : आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि यदि कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) सस्पेंड किए जाते हैं तो उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?अगर मनीष दुबे निलंबित किए जाते हैं तो 90 दिन तक उन्हें 50 फीसदी ही सैलरी मिलेगी। लेकिन यदि इस दौरान उन्हें चार्जशीट नहीं थमाई जाती है तो उन्हें फिर 90 दिन के बाद 75 फीसदी सैलरी मिलेगी।

इसके बाद अगर 6 महीने तक जांच पूरी नहीं हो पाती है तो 100 फीसदी सैलरी मिलेगी। फिर जांच होने पर अगर वे दोषी नहीं पाए जाते हैं तो उन्हें काम पर वापस बुलाया जाएगा और बाकी बची सैलरी जो काटी गई, उन्हें वह वापस मिल जाएगी।

SDM Jyoti Maurya : लोगों के घरों में सफाई करके पति के लिए खरीदी किताबें, अफसर बनते ही पत्नी को दिया तालाक

क्यों होगी मनीष दुबे पर कार्रवाई? एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की शिकायत पर डीजी होमगार्ड्स बीके मौर्य ने होमगार्ड्स डीआईजी संतोष कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद डीआईजी सतोष कुमार ने जांच शुरू की तो कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई आरोप सही पाए गए। जिसके बाद डीजी ने योगी सरकार के पास मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुती भेज दी। अब महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) कभी भी निलंबित हो सकते हैं।


क्या है कमांडेंट मनीष दुबे पर आरोप? दरअसल, कमांडेंट मनीष दुबे (Commandant Manish Dubey) पर एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप है। एक तथाकथित चैट वायरल हुआ है जिसमें मनीष दुबे द्वाका अपनी तथाकथित प्रेमिका एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने की बात कहते देखा जा सकता है। इसी आरोप को लेकर आलोक मौर्य अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

SDM Jyoti Maurya: SDM ज्योति मौर्य ने आलोक के सामने बताया था मनीष को अपना लवर, जानिए पूरी सच्चाई

पत्नी और एक महिला होमगार्ड ने भी लगाए आरोप कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) की पत्नी ने भी उनपर तथाकथित दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। साथ ही एक महिला होमगार्ड ने मनीष दुबे पर अकेले में बुलाने का आरोप लगाया है। साथ ही बात नहीं मानने पर नौकरी से रोकने का आरोप लगाया है।