Special Trains : अब होली पर चलेंगी 1244 स्पेशल ट्रेन, इन रूट्स पर होगा लाभ
Special Trains - होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1244 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें प्रमुख महानगरों, राज्य की राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी। साथ ही आपको बता दें कि कई रूट्स (holi special train routes) पर यात्रियों को सुविधा और कन्फर्म टिकट का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रा आसान और सुरक्षित होगी... आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है इनका रूट्स-
HR Breaking News, Digital Desk- (Holi Special trains) होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने देशभर में 1244 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों की शुरुआत 25 फरवरी से हो चुकी है और यह सेवा 18 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। रेलवे ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर 1500 तक स्पेशल ट्रिप्स (special trips) की योजना बनाई जा सकती है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है।
कहां से कहां तक चलेंगी ये ट्रेनें-
जानकारी के अनुसार, ये होली स्पेशल ट्रेनें (holi special trains list) देश के प्रमुख महानगरों, राज्य की राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेगी। इससे रेगुलर ट्रेनों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। मुंबई, पुणे (pune) और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, विशाखापट्टनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद के बीच भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इन राज्यों के लिए भी विशेष ट्रेन सेवाएं उपलब्ध-
- बिहार (Bihar) और झारखंड के प्रमुख शहर पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद को नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा।
- पूर्वी और उत्तरी भारत में हावड़ा, सियालदह, कोलकाता (kolkata) और मालदा टाउन से रक्सौल, मधुबनी, गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच अतिरिक्त कनेक्टिविटी दी जाएगी।
- दक्षिण भारत से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, कोयंबटूर, सिकंदराबाद, तिरुपति और एसएमवीटी बेंगलुरु को पटना (patna), बरौनी, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, अजमेर और जयपुर से जोड़ा जाएगा।
- सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें ईस्ट सेंट्रल रेलवे (Special Trains East Central Railway) की ओर से चलाई जाएंगी। ECR की ओर से 50 स्पेशल ट्रेनें और 275 ट्रिप लगेंगे।
अन्य जोनों से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी रेलवे ने बताई-
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 50 सेवाएं, 275 ट्रिप
- सेंट्रल रेलवे: 20 सेवाएं, 129 ट्रिप
- ईस्ट कोस्ट रेलवे: 8 सेवाएं, 62 ट्रिप
- ईस्टर्न रेलवे: 22 सेवाएं, 48 ट्रिप
- नॉर्दर्न रेलवे: 48 सेवाएं, 204 ट्रिप
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे: 16 सेवाएं, 46 ट्रिप
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे: 12 सेवाएं, 27 ट्रिप
- नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे: 10 सेवाएं, 29 ट्रिप
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे: 14 सेवाएं, 28 ट्रिप
- साउथ सेंट्रल रेलवे: 16 सेवाएं, 40 ट्रिप
- साउथ ईस्टर्न रेलवे: 28 सेवाएं, 107 ट्रिप
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 10 सेवाएं, 14 ट्रिप
- सदर्न रेलवे: 12 सेवाएं, 31 ट्रिप
- साउथ वेस्टर्न रेलवे: 8 सेवाएं, 21 ट्रिप
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे: 18 सेवाएं, 43 ट्रिप
- वेस्टर्न रेलवे: 32 सेवाएं, 120 ट्रिप
- कोंकण रेलवे: 4 सेवाएं, 20 ट्रिप
जानें क्या है रेलवे का प्लान-
रेलवे के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन (Operation of special trains) से लाखों यात्रियों को होली के मौके पर अपने घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, अतिरिक्त ट्रेनों के चलते न केवल रेगुलर ट्रेनों में भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा का बेहतर अनुभव भी सुनिश्चित होगा।