Suhagarat : सुहागरात वाले दिन पत्नी के करीब नहीं आया पति, अब पुलिस में कर दी शिकायत
 

इंदौर के महिला थाने में नवविवाहिता ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत कर दी। महिला का कहना है कि पति ने सुहागरात पर संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गए तो वहां भी दूर ही रहा। 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता। 

ये भी पढ़ें : Bihar Railway : ये है बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, 1939 में बदला गया था नाम

महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। 

ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा।

ये भी पढ़ें : love affair : पत्नी की जगह सास ने मनाई सुहागरात और अब हो गए प्रेग्नेंट

युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता। पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बताकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।