Haryana में 13 साल का इंतजार हुआ खत्म, इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड
HR Breaking News : (haryana new bus stand) हरियाणा में लगातार डेवलपमेंट के कार्य किया जा रहे हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार लगातार प्रदेश वासियों को सुविधा दे रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में एक नए बस स्टैंड को भी मंजूरी मिल गई है। बस स्टैंड के लिए 13 साल का इंतजार चल रहा था, आखिरकार यह इंतजार अब खत्म हो रहा है।
बनाए जा रहे हैं नए एक्सप्रेसवे और रेल लाइन
हरियाणा में लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे और रेल लाइन (New expressways and rail lines) बनाई जा रही है। कुछ समय पहले ही 152 डी बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। मेवात को भी पहली रेलवे लाइन मिलने जा रही है, जबकि फतेहाबाद मुख्यालय को अभी भी रेलवे लाइन का इंतजार है। लेकिन इसकी भी पहले घोषणा हो चुकी है।
रेवाड़ी में बनेगा नया बस स्टैंड
यहां के लोगों का नए बस स्टैंड (New Bus Stand) को लेकर किया जा रहा इंतजार 13 साल बाद खत्म हो गया है। रेवाड़ी के विधायक की ओर से इस बस स्टैंड को लेकर भूमि पूजन का कार्य किया गया है। जिले के सेक्टर 12 में प्रजापति चौक के पास यह नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए विधिवत निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है।
20 एकड़ में बनेगा नया बस स्टैंड
नए बस स्टैंड को 20 एकड़ भूमि पर बनाया जाना है। यह आधुनिक सुविधाओं के साथ डेवलप किया जाएगा। प्रयोजन के तहत करीब 65 करोड़ रुपये इस पर खर्च किए जाएंगे। नया बस स्टैंड बन जाने से रेवाड़ी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या (traffic jam problem) कम होगी और यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी।
13 साल पहले हुआ था शिलान्यास
नए बस स्टैंड के लिए कांग्रेस की सरकार के दौरान शिलान्यास किया गया था। उस समय के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Chief Minister Bhupinder Singh Hooda) के कार्यकाल में 2013 में इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन बीच में कई कारणों की वजह से निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ। हालांकि अब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार में 18 फरवरी 2026 से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।
बारिश के बीच हुआ शुभ मुहूर्त
नए बस स्टैंड का शुभ मुहूर्त (Auspicious time for the new bus stand) बारिश के बीच हुआ है। नए बस स्टैंड के बन जाने से शहर में विकास का नया रवैया देखने को मिलेगा। बस स्टैंड के अंदर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आम लोगों को भीड़-भाड़ की बजाय अब और नया आधुनिक बस स्टैंड मिलेगा।