home page

IMD Weather : बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जाने अब कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather News : देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजस्थान में भी बीते 48 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज 19 फरवरी की सुबह तक पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई है। साथ ही इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 
 | 
IMD Weather : बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जाने अब कहां कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News : (Latest Weather Updates) राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदला हुआ है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश जयपुर के शाहपुरा क्षेत्र में हुई है। यहां पर 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर, फतेहपुर, सीकर में दर्ज किया गया है। 


यहां का न्यनूतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा प्रदेश के  बाड़मेर व फलौदी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग (IMD Latest Weather Updates) के वेदर अपडेट के अनुसार अब प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। इसी के साथ तापमान में भी बढ़त दर्ज की जा सकती है।

 


 

जानें आगामी दिनों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम


इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव (Weather Updates) देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी 48 घंटे के भीतर उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। वहीं, इसके बाद 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

  

 


वहीं, बात करें पूर्वी भारत के मौसम की तो यहां पर अगामी (Weather News) दो दिनों तक पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, इसके बाद यहां पर दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, इसके बाद आगामी कई दिनों तक मौसम में स्थिरता देखने को मिल सकती है।  


महाराष्ट्र के मौसम (Weather in Maharashtra) की बात करें तो यहां पर आगामी 5 दिनों में तापमान में  2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। साथ ही इसके बाद दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। साथ ही गुजरात के न्यूनतम तापमान में भी आगामी 3 दिनों तक बढ़त हो सकती है। वहीं, इसके बाद 4 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।