8वां वेतन आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए आवेदन का समय खत्म, इस दिन होगी बैठक
HR Breaking News (8va vetan aayog) 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लगातार अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे हैं। कर्मचारियों का सबसे बड़ा कंसर्न सैलरी बढ़ोतरी को लेकर ही है। उससे पहले देश के अलग-अलग राज्य एवं शहरों में केंद्रीय वेतन आयोग की तरफ से कर्मचारी व संगठनों के साथ बैठकों का दौर जारी है। इसमें कर्मचारियों की तरफ से खुलकर अपनी बात रखी जा रही है। अक्टूबर में 2 जगह बैठक प्रस्तावित की गई है। एक जगह की बैठक कंप्लीट हो चुकी है।
बेंगलुरु में कर्मचारियों ने रखी अपनी डिमांड (Bengluru 8th pay commission meeting)
आठवें वेतन आयोग की टीम के सामने बेंगलुरु में कर्मचारियों ने अपने डिमांड रखी है। कर्मचारियों ने पेंशन से लेकर फिटमेंट फैक्टर तक के मुद्दे पर अपनी डिमांड व सुझाव नए वेतन आयोग को दिए हैं। नए वेतन आयोग की तरफ से सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया है। 5 और 6 अक्टूबर को बेंगलुरु में वेतन आयोग की बैठक का आयोजन किया गया था। इससे पहले सितंबर के अंत में चंडीगढ़ में भी नया वेतन आयोग अपनी बैठक कर्मचारियों के साथ कर चुका है, जहां फिटमेंट फैक्टर का प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया था।
फिटमेंट फैक्टर पर आ रहे हैं कई आंकड़े (Fitment Factor)
केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) पर कई आंकड़े सामने आ रहे हैं। अलग-अलग संगठनों की तरफ से अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर मांगा जा रहा है। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर वह नंबर होता है जिसको पुरानी बेसिक सैलरी के साथ मल्टीप्लाई करके नई बेसिक सैलरी को निकाला जाता है।
उदाहरण के लिए अगर 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू हो जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Minimum basic Salary) 18000 रुपए प्रति महीना से बढ़कर 36000 रुपये प्रति महीना हो सकती है। कर्मचारियों की तरफ से 4.0 तक की फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की गई है, ये मांग मान ली जाती है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 72000 रुपये हो जाएगी। हालांकि फिटमेंट फैक्टर पर अंतिम मुहूर वेतन आयोग की टीम व सरकार के माध्यम से ही लगाई जाएगी।
अब मुंबई में होगी वेतन आयोग की बैठक (8th pay commission)
22 और 23 अक्टूबर को कर्मचारियों के लिए एक अहम दिन रहने वाला है। 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में केंद्रीय कर्मचारियों (central employees 8th pay commission meeting in Mumbai) की तरफ से बैठक में अपने मुद्दे सरकार के सामने रखे जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारी संगठन (Central employees update) नई वेतन आयोग की टीम के साथ बैठक करेंगे। 10 अक्टूबर तक कर्मचारी संगठनों की तरफ से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नए वेतन आयोग की टीम कर्मचारी संगठन, अन्य हितकारों, पेंशनर्स संगठनों के साथ पेंशन, फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता समेत तमाम मुद्दों पर बैठक करेगी। इसके बाद कर्मचारी संगठनों की बातों पर वेतन आयोग जहां तक उचित होगा वहां तक बातों को मानकर रिपोर्ट तैयार करेगा।