{"vars":{"id": "93802:4123"}}

New Noida की रुपरेखा आई सामने, ऐसा होगा दिल्ली NCR का नया हाईटेक शहर

New Noida : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर एक और नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इसकी रुपरेखा सामने आ गई है। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) के इस नए हाईटेक शहर की पूरी रुपरेखा।

 

HR Breaking News (New Noida City) अब दिल्ली एनसीआर में एक नया शहर बसाने की तैयारी हो रही है। बता दें कि ये औद्योगिक शहर (City in UP) पूरी तरह से हाईटेक रहने वाला है। हाल ही में सरकार ने इसको लेकर नक्शा तैयार कर दिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 


अथॉरिटी बोर्ड ने कर दी मंजूरी प्रदान

 

पिछले साल अगस्त में अथॉरिटी बोर्ड ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी थी। लोगों की राय मिल जाने के बाद, इसे राज्य सरकार के सामने पैश कर दिया गया है। पिछले सप्ताह इसे अंतिम मंजूरी (New Noida News) प्रदान कर दी गई है। आइये आपको बताते हैं कहां तक फैला रहेगा ये न्यू नोएडा और यहां पर प्रॉपर्टी में निवेश करना कितना फायदेमंद होगा।

न्यू नोएडा का मास्टर प्लान हुआ तैयार

चार चरणों में होगा न्यू नोएडा तैयार 

पहले चरण का कार्य 2027 तक चलने वाला है। इसमें 3,165 हेक्टेयर भूमि को तैयार किया जाएगा। फिर 2027 और 2032 के बीच, 3,798 हेक्टेयर जमीन (Land acquisition) को डेवलप किया जाएगा। इसके बाद 2037 तक 5,908 हेक्टेयर और 2041 तक 8,230 हेक्टेयर विकसित किया जाने वाला है।


भूमि अधिग्रहण की पूरी होगी प्रक्रिया 


न्यू नोए़डा को डेवलप करने के लिए अथॉरिटी ने भूमि अधिग्रहण के लिए अब तक लगभग 1,000 करोड़ रुपये के बजट को तैयार करने वाली है। इसके लिए कुल भूमि में से, 40 प्रतिशत इंडस्ट्रीज के लिए, 13 प्रतिशत रेसिडेंशियल डेवलपमेंट (Land acquisition For new noida) और 18 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट व एम्यूजमेंट पार्क के लिए नामित रहने वाला है।


6 लाख निवासियों को होगा लाभ 

न्यू नोएडा को लगभग 6 लाख निवासियों के रहने के लिए डिजाइन किया जाने वाला है। नए शहर में कुल क्षेत्रफल के 4 प्रतिशत को कवर करने वाले कमर्शियल एरिया और 8 प्रतिशत से ज्यादा जमीन पर संस्थागत क्षेत्र को भी शामिल किया गया है।

इतने गांव की भूमि का होगा अधिग्रहण

YEIDA के मास्टर प्लान में न्यू नोएडा में बुलंदशहर के 55 गांव को शामिल किया गया है। ऐसे में इस इलाके में आने वाली प्राइम लोकेशन पर जमीन और प्रॉपर्टी के दामों (Property Price Hike) में बढ़ौतरी हो सकती है। प्रोजेक्ट के पहले चरण में शामिल क्षेत्र को शुरुआत में 583 वर्ग किमी से बढ़ाकर 769 वर्ग किमी कर दिया गया है। इस विस्तार के परिणामस्वरूप, YEIDA क्षेत्र में जनसंख्या 2041 तक 37 लाख तक पहुंचने की संभावना है।


निवेश के लिए बेहतर है न्यू नोएडा

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यू नोएडा मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह परियोजना क्षेत्र के रियल एस्टेट के लिए गेम-चेंजर बनने की ओर अग्रसर है। क्योंकि औद्योगिक उद्देश्यों के लिए 40 प्रतिशत भूमि और आवासीय विकास (New City in UP) के लिए 13 प्रतिशत भूमि का आवंटन आर्थिक विकास और शहरीकरण दोनों पर संतुलित फोकस के नजरिये को बताता है।