Uttar Pradesh के 30 जिलों की बदलेगी तस्वीर, राज्य में 8 नए एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान
New Expressway : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर आए दिन कई नए एक्सप्रेसवे पर निर्माण कराया जा रहा है। बता दें कि अब सरकार ने आठ और नए एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इन एक्सप्रेस वे के बनने के बाद राज्य की कनेक्टिविटी को एक नई रफ्तार मिलेगी और रोजगार के भी नए-नए मौके बनने वाले हैं। आईए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी में बनने वाले इन एक्सप्रेसवे के बारे में।
HR Breaking News - (UP New Expressway)। योगी सरकार आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट पर काम करती रहती है। कभी हाईवे तो कभी एक्सप्रेसवे के निर्माण से राज्य को एक नई सौगात और नई रफ्तार दी जाती है। ऐसा ही एक निर्णय सरकार ने हाल ही में भी लिया है। बता दें कि सरकार अब राज्य में आठ और एक्सप्रेसवे को बनाने वाली है। इन एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से राज्य को काफी लाभ होगा। साथ ही में रोजगार के भी नए-नए मौके बनेंगे।
यूपी में बनेगा नया एक्सप्रेसवे -
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे में सबसे पहला नाम चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Link Expressway) का आता है। यह एक्सप्रेस से लगभग 120 किलोमीटर लंबा होगा। एक्सप्रेसवे के शुरुआती और अंतिम मार्ग की बात करें तो यह एक्सप्रेस से चित्रकूट से वाराणसी और बांदा जिले को कनेक्ट करेगा। इसके तैयार हो जाने के बाद चित्रकूट धाम तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। साथ ही में सैलानियों को आकर्षित करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट जुलाई 2025 में ही मंजूर कर दिया गया था और साल 2026 के आखिरी तक इसके पूरे होने की संभावना है।
यूपी में एक और एक्सप्रेसवे (New Expressway) का निर्माण अब जल्दी शुरू हो जाएगा यह एक्सप्रेस है। जालौन जिले को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के साथ बनने वाला एक्सप्रेसवे लगभग 145 किलोमीटर लंबा रहने वाला है। फिलहाल इसको 4 लाइन बनाने का प्लान किया गया है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में यह 6 लाइन तक भी विस्तार किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 63 गांव की भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा। ऐसे में इन गांव में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी रफ्तार देखने को मिलेगी।
यूपी में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के अंदर सबसे लंबा एक्सप्रेसवे विंध्य एक्सप्रेसवे रहने वाला है। यह एक्सप्रेस वे लगभग 320 किलोमीटर भूमि पर बनाया जाएगा एक्सप्रेस वे प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर वाराणसी और चंदौली के रास्ते सोनभद्र तक जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बजट का आवंटन भी किया जा चुका है इसके निर्माण पर लगभग 23,000 करोड रुपए खर्च होने की उम्मीद है।
विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे -
यूपी के विंध्य और पूर्वांचल क्षेत्र को कनेक्ट करने के लिए 100 किलोमीटर का विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Vindhya Purvanchal Expressway) बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया गया है। इससे पूर्वी यूपी में कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी साथ ही में यह कॉरिडोर आर्थिक विकास के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने वाला है। यह लिंक रोड चंदौली के पास विंध्य एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गाजीपुर के पास कनेक्ट करेगा। इसके निर्माण में लगभग 7000 करोड रुपए खर्च होने की उम्मीद है।
यूपी सरकार धार्मिक नगरी हरिद्वार तक सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मेरठ के आगे एक लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway) के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। फिलहाल गाजियाबाद से मेरठ तक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा चुका है जिसको बढ़कर हरिद्वार तक कर दिया जाएगा। मेरठ में एक्सप्रेस से प्रयागराज में से आ रही गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। इससे पूर्वी यूपी को हरिद्वार तक सीधे कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इस प्रोजेक्ट की पूरा होने में 50 करोड रुपए खर्च होने की संभावना है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे -
यूपी के दो प्रमुख एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए 90 किलोमीटर का एक नया लिंक एक्सप्रेस से बनाया जाएगा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) गंगा लिंक के नाम से बनने वाली है। सड़क आगरा एक्सप्रेसवे को फारूक बाद के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट कर देगी। इसके लिए 900 करोड रुपए के बजट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है और इसका काम भी साल 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 7488 करोड रुपए खर्च होने की संभावना है।
चित्रकूट रिवॉल्विंग एक्सप्रेसवे -
उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से सीधे तौर पर कनेक्ट करने के लिए सरकार चित्रकूट रिवॉल्विंग एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Revolving Expressway) को बनाने की भी तैयारी कर रही है। सरकार ने चित्रकूट से लेकर एमपी के रीवा तक 70 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे बनाने के लिए मंजूरी प्रदान करती है इस सड़क को सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी यूपी से भी MP तक सीधे कनेक्टिविटी प्रदान कर दी जाएगी।
इसने एक्सप्रेसवे की प्रस्ताव में सबसे ज्यादा खास जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (Jewar Link Expressway) होगा, जो कि यमुना एक्सप्रेसवे को जेवर में बनने वाली एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल के अंत तक इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इस अवर एयरपोर्ट से बुलंदशहर के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा।