Delhi से निकलने वाले इस हाईवे पर वाहनों की स्पीड हुई फिक्स, मात्र 50KM/H की गति से चलेंगे वाहन

Delhi Highway Speed :राजधानी दिल्ली में कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है और बढ़ते कोहरे के चलते दिल्ली के एक हाईवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट का कम कर दिया गया है। अब राजधानी के इस हाईवे पर वाहन सिर्फ 50KM/H की गति से रफ्तार भरते नजर आने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली के किस हाईवे (Delhi Highway) की स्पीड लिमिट को कम किया गया है। 
 

HR Breaking News (Delhi Highway) दिल्ली एनसीआर में कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे विजिबलिट बेहद कम हो गई है और इसका असर सड़क यातायात पर पड़ा रहा है। अब ऐसे में कोहरे को देखते हुए शासन की ओर से Delhi से शुरू होने वाले एक हाईवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट (Delhi Highway Speed Limit) को घटा दिया गया है। अब इस हाईवे पर सिर्फ 50KM/H की गति से वाहन धर्राटा भरते नजर आएंगे।

 

 

वाहनों के यूटर्न पर इतनी होनी चाहिए स्पीड


राजधानी में बढ़ते कोहरे के चलते शासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi-Doon Highway) की रफ्तार पर वाहनों की गति को सीमित कर दिया है। अब इस हाईवे पर जहां पहले वाहन 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धर्राटा भरते नजर आते थे। अब वहीं, वाहन 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धर्राटा भरते नजर आएंगे। एनएचएआइ की ओर से मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा (Meerut-Muzaffarnagar border) में दून हाईवे पर वाहनों के यूटर्न पर 50 की स्पीड के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। वाहनों की गति का यह नया नियम मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा (Meerut-Muzaffarnagar Border) में लागू किया गया है।

80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ते हैं वाहन 


जानकार का कहना है कि जब दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi-Dehradun Highway) को बनाया गया था तो उस समय इसकी ड्राइविंग 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार निर्धारित की गई थे, लेकिन कुछ सालों के बाद जब दून हाईवे पर ट्रेफिक का बोझ बढ़ने लगा तो ऐसे में वाहनो की गति 100 से कम कर 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तय की गई। 

किन कारणों से बढ़ी यहां वाहनचालकों की संख्या 


बता दें कि कुछ सालों में ही देहरादून हाईवे (Delhi-Dehradun Highway Updates) के किनारे कालोनियां, विवाह मंडप, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबें खुलने लगे, जिससे यहां पर वाहनचालकों की आवाजाही बढने लगी और इस हाईवे पर रोड एक्सीडेंट बढ़ने लगे। अब तक इस हाईवे पर कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। पिछले कई दिनों यहां पर घने कोहरे के चलते सड़क हादसें हुए हैं। 

एनएचएआई ने जारी किए निर्देश 


हादसों को देखते हुए एनएचएआइ ने निर्देश (NHAI instructions vehicles limit) जारी किए हैं और निर्देशों के बाद सिवाया टोल प्लाजा कंपनी की ओर से मेरठ-मुजफ्फरनगर जिले की लिमिट में यूटर्न पर वाहनों की 50 की स्पीड के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यहां पर सड़क हादसों से बचाव के लिए सिवाया टोल प्लाजा पर भी 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने के लिए माइक से एनाउंसमेंट किया जा रहा है।