Delhi Metro में लाइनों के रंगों का रहता है कंफ्यूजन, जान लें कौनसी लाइन पर पड़ता है कौनसा स्टेशन

Delhi Metro :दिल्ली मेट्रो में लाइनों के अलग अलग रंग रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि कौन से रंग (Delhi Metro Facts) का क्या मतलब होता है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि कौनसी लाइन पर कौन सा स्टेशन पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Total Line in Delhi Metro)। दिल्ली में रहने वाले अधिकतर लोग मेट्रो की मदद से ही यात्रा करते हैं। लेकिन क्या अपने कभी नोटिस किया है कि मेट्रो पर बनी अलग अलग रंग की लाइनों का क्या मतलब होता है। अधिकतर लोग मेट्रो (Metro News) में सफर करने वालों लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। हम आपको आज इस खबर में इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये पूरी जानकारी।

 

 

12 कलर कोड़ में बटी है मेट्रो सुविधा

दिल्ली मेट्रो सेवा फिलहाल कुल 12 कलर कोड (Colour code of Delhi Metro) में बंटी हुई है। इसमें सिल्वर लाइन को भी शामिल किया गया है। इस पर फिलहाल काम चल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेड लाइन चालू होने वाली पहली दिल्ली मेट्रो लाइन थी।

यह रिठाला से गाजियाबाद के शहीद स्थल तक चलती है। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर कुल 29 स्टेशनों (Total station in Delhi Metro) का निर्माण किया गया है। कुल स्टेशन के बारे में बात करें तो मेट्रो अब तक 286 स्टेशनों पर चल रही है।

जानिये कौन सी है ये 12 मेट्रो लाइन

  • रेड लाइन रिठाला से शहीद स्थल (red line Stations) के बीच चलाई जाती है और इसके 29 स्टेशन रहने वाले हैं।
  • येलो लाइन समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच चलाई जाती है। इसके अलावा ये रेल लाइन 37 स्टेशनों पर रुकती है।
  • ब्लू लाइन दो भागों में बंटी गई है। एक ब्लू लाइन (blue line in Delhi Metro) द्वारका सेक्टर 21 से नोएडी सिटी सेंटर के बीच में रफ्तार भरती है। दूसरी ओर द्वारका से वैशाली की ओर चलती है, जो यमुना बैंक से अपना रूट बदलती है। इसमें कुल 58 स्टेशन को बनाया गया है।
  • ग्रीन लाइन कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ तक रफ्तार भरती है। इसमें कुल 23 स्टेशनों को बनाया गया है।
  • वॉयलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा महर सिंह (Kashmere Gate to Raja Mehar Singh Metro) तक चलती है। ये रेल लाइन कुल 34 स्टेशनों पर रुकती है।
  • पिंक लाइन के टोटल 38 स्टेशन हैं, जोकि मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलती है।
  • मजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से बोटैनिकल गार्डन के बीच रफ्तार भरती है। इस लाइन (Metro Line) पर टोटल 25 स्टेशन को बनाया गया है।
  • ग्रे लाइन डीएमआरसी की सबसे छोटी लाइन है, जोकि 4 स्टेशनों पर रुकती है। ग्रे लाइन द्वारका से धंसा बस स्टैंड के बीच रफ्तार भरती है।
  • ऑरेन्ज लाइन एयरपोर्ट लाइन है, जोकि नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 (Metro Line To Dwarka Sector 21) के बीच चलती है। ये रेल लाइन कुल 6 स्टेशनों पर रुकती है।
  • एक्वा लाइन दिल्ली में नहीं चलती हालांकि डीएमआरसी के मेट्रो से इसे इंटरलिंक किया गया है। ये लाइन नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलती है। इसमें कुल 21 स्टेशन को बनाया गया है।
  • रैपिड मेट्रो हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में चलना शुरू करती है और ये सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन (Sikandarpur Metro Station) पर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जुड़ जाती है। इसमें कुल 11 स्टेशन हैं।
  • सिल्वर लाइन पर अभी काम हो रहा है। ये तुगलकाबाद से दिल्ली एरोसिटी के बीच चलेगी। इसमें कुल 15 स्टेशन को बनाया जाएगा।