UP और हरियाणा के बीच होगी ट्रेन से कनेक्टिविटी, बिछाई जाएगी नई रेवले लाइन
Haryana and up new railway line : उत्तर प्रदेश और हरियाणा को एक साथ जोड़ने के लिए अब सरकार रेलवे लाइन बिछाने पर जोर दे रही है दोनों राज्यों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इससे लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। यह रेलवे लाइन 135 किलोमीटर लंबी होगी। चलिए जानते हैं कब शुरू होगा रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य।
HR Breaking News - उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। अब उत्तर प्रदेश को हर राज्य के साथ कनेक्ट करने के लिए प्रकार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश (Haryana and up new railway line) को एक साथ कनेक्ट करने के लिए नई रेलवे लाइन (new railway line) बिछाई जाएगी।
अब जल्द ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा एक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ने जा रहे हैं। बता दें कि इस हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर की कुल लंबाई 135 किलोमीटर लंबी होगी। जिसमें से हरियाणा में 48 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में 87 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाएगा। बता दे कि इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
नई रेलवे लाइन के लिए हाई लेवल बैठक
नई रेलवे लाइन (up new railway line) बिछाने से दोनों राज्यों के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही लॉजिस्टिक्स प्रेशर और ट्रैफिक बस भी काफी कम होगा। जिसके चलते शहरों में ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा और सफर आसान हो जाएगा। रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के साझा प्रयासों से EORC प्रोजेक्ट को लेकर मुख्य सचिव के अध्यक्षता में लखनऊ में हुई हाई लेवल बैठक में मंजूरी दी गई है।
शहरी आबादी से बाहर बनेगी रेलवे लाइन -
रिपोर्ट के अनुसार इस रेलवे लाइन (new railway line) को शहरी आबादी से बाहर बनाया जाएगा। पहले इसे गाजियाबाद शहर के अंदर से लाने की योजना थी। लेकिन इसे इस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बाहर बनाने का निर्णय लिया गया है।
15 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित -
यह रूट (new railway line route) पलवल से सोनीपत तक जाएगा और रास्ते में गाजियाबाद बागपत गौतमबुद्धनगर फरीदाबाद और सोनीपत जैसे प्रमुख जिले कवर होंगे। इस पूरे कॉरिडोर पर 15 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं जिनमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 6-6 स्टेशन शामिल होंगे। जिनमें हरियाणा के स्टेशन मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा बाकीपुर, छांयसा, जवान, फतेहपुर बिलौच इन स्टेशनों के ज़रिए गाजियाबाद नोएडा बागपत सोनीपत और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।