Uttar Pradesh में इन 5 जगहों पर विदेशों से भी घूमने आते हैं लाेग, यहां विजिट नहीं किया तो क्या ही विजिट किया
up tourist place : अगर आप भी उत्तर प्रदेश में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (best tourist place)। अगर आप पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश (up best tourist place) की उन पांच जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर इंजॉय करने के लिए लोग विदेश से भी आते हैं। यह पांच जगह हैं उत्तर प्रदेश की सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक हैं। इन जगहों पर एक बार जाने के बाद आपका बार-बार जाने का मन करेगा। नीचे खबर में विस्तार सेजानते हैं।
आध्यात्मिक नगरी वाराणसी
वाराणसी या बनारस उत्तर प्रदेश की एक ऐसी जगह है जो आध्यात्मिक सुकून का भरमार मिलता है। यहां के गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, संध्या कालीन गंगा आरती का एक्सपीरियंस लाइफ में एक बार जरूर करना चाहिए। इसके अलावा बनारस की संकरी गलियों में घूमना यहां के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना भी आपके लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस रहने वाला है।
दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत को करें विजिट
उत्तर प्रदेश में आप रोमांचक ट्रिप (up tourist place) का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो यहां के पीलीभीत में स्थित दुधवा नेशनल पार्क एक ऐसी जगह है जो वन्यजीव, प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के लिए बेहतरीन प्लेस रहने वाला है। यहां पर मुख्य रूप से लोग बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं। इसके अलावा जंगल सफारी में आपको गैंडा, हिरण समेत कई खूबसूरत पक्षी यहां देखने को मिलेंगें, जिससे आप एक एडवेंचर एक्सपीरियंस से भर जाएंगे।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि वृंदावन के करें दर्शन
उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन (Mathura and Vrindavan) में विजिट करने को लेकर लोग अपना सौभाग्य समझते हैं। ये वो जगह है जो भगवान श्रीकृष्ण जन्म और लीला भूमि हैं। यहां पर द्वारकाधीश मंदिर, से लेकर बांके बिहारी मंदिर, राधा रानी का महल समेत और यमुना घाट घूमने का एक्सपीरियंस कमाल का होता है। इसके अलावा यहां की संकरी गलियों में बने मंदिर (UP Temple) घूमना आपके लिए लाइफटाइम यादगार रहेगा। प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी माता मंदिर, इस्कॉन टेम्पल, रंगनाथ जी मंदिर, निधिवन, जैसी जगहें आकर्षण का केंद्र बना रहने वाला है।
रामनगरी अयोध्या है शानदार
आज के समय में अयोध्या लोगों के बीच सबसे पॉपुलर जगहों (Ayodhya Best tourist place) में से एक है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है आज के समय में धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ ही पर्यटन की जगह बन चुकी है। यहां पर आप राम मंदिर, कनक भवन घूमने के अलावा सरयू आरती का आनंद ले सकते हैं।
चुनार किला और विंध्याचल है घूमने के शौकिनों के लिए जबरदस्त
ऐतिहासिक जगहों को घूमने के शौकीन हैं तो आपको उत्तर प्रदेश (UP tourist place) के मिर्जापुर में स्थित चुनार किला को विजिट कर सकते हैं। गंगा किनारे होने के कारण ये जगह बेहद खूबसूरत भी लगती है। यहां पर पास में ही स्थित विंध्याचल देवी का मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीठ है, जहां पर आपको अंदर से सुकून महसूस होगा।