{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi की ये हैं 5 सबसे सुरक्षित कॉलोनी, बेफिक्र होकर रह सकते हैं लोग

Delhi :देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई रहना चाहेगा। दिल्ली में रहने का बहुत सारे लोगों का सपना है, लेकिन कहीं भी रहने के लिए लोग वहां का माहौल जरूर देखते हैं। दिल्ली वैसे तो पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन दिल्ली में पांच कॉलोनी ऐसी हैं जो सुरक्षित से भी सुरक्षित की श्रेणी में आती हैं। इन इलाकों में लोग बेफिक्र होकर रह सकते हैं। 
 

HR Breaking News (Delhi News) हर किसी की प्रायोरिटी अपने सर पर छत की होती है। हर किसी का सपना घर खरीदने का होता है, लेकिन घर खरीदने से भी पहले व्यक्ति अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना है। जब कोई भी मकान या प्रॉपर्टी खरीदना है तो आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को जरूर ध्यान में रखता है।

 

 

लोगों के दिमाग में सबसे पहले यही आता है कि सुरक्षित जगह और कॉलोनी में ही आवास लिया जाए। इस वजह से कई बार लोगों को महंगे घर भी खरीदने पड़ जाते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी पांच कालोनियां हैं जो बहुत सुरक्षित की श्रेणी में आती हैं। 

द्वारका (Dwarka)


देश की राजधानी दिल्ली का द्वारका इलाका बहुत फेमस है। द्वारका में रहना लोग बहुत सुरक्षित मानते हैं। द्वारका के बहुत सारे सेक्टर काफी सुरक्षित श्रेणी में आते हैं। देश की राजधानी द्वारका के सेक्टर 23 और 13 को रहने के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग दी जाती है। यहां सुरक्षा के साथ-साथ तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध है। 


वसंत कुंज (Vasant Kunj)


परिवारों के लिए रहने के लिए घर लेना है तो वसंत कुंज एक बेस्ट ऑप्शन है। वसंत कुंज में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है और इसके साथ-साथ ही स्कूल और कॉलेज यहां पर बने हुए हैं। लोगों को यहां रहने के लिए सुरक्षित माहौल मिलता है और भविष्य बनाने के लिए स्कूल और कॉलेज भी यहीं पर मिलते हैं। 


ग्रीन पार्क (Green Park) 


दिल्ली में ग्रीन पार्क क्षेत्र को बहुत सुरक्षित माना जाता है। ग्रीन पार्क का वातावरण काफी शांत है। इस एरिया में लोगों को खूब सुरक्षा मिलती है। लोग यहां शांत जीवन जीने के लिए भी मकान लेते हैं। किसी को शांत जीवन जीने के लिए मकान लेना है तो ग्रीन पार्क उनके लिए अच्छा ऑप्शन होगा।

वसंत विहार (Vasant Vihar)


वसंत विहार एक महंगा एरिया है। यहां सुरक्षा काफी है। यहां काफी अमीर लोग और बिजनेसमैन भी रहते हैं। दिल्ली के वसंत विहार एरिया में अच्छी सुरक्षा मानी जाती है। यहां पर 24/7 सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। यहां का लाइफस्टाइल काफी महंगा है और आलीशान होटल और दूतावास के लिए वसंत विहार को जाना जाता है। यहां ग्रीनरी भी काफी फेमस है। 


डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony)


उत्तर प्रदेश की डिफेंस कॉलोनी को सुरक्षित माना जाता है। दिल्ली में सबसे सुरक्षित क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी ही है। इस कॉलोनी में गेटेड सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। साथ में प्रभावी रेजेडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और 24 घंटे की निगरानी यहां पर रहती है। लोगों को यहां काफी सुरक्षित माहौल उपलब्ध है।