Uttar Pradesh में 2,864.82 करोड़ की लागत से 6 लेन होगा ये नया लिंक एक्सप्रेसवे, ट्रैफिक जाम की होगी छूट्टी

UP New Expressway - उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। दरअसल सरकार ने नए लिंक एक्सप्रेसवे को 6 लाइन करने की घोषणा की है। इस एक्सप्रेसवे के दोहरीकरण पर लगभग 2864.82 करोड़ की लागत आएगी। चलिए नीचे जानते हैं किस रूट के नया लिंक एक्सप्रेसवे को चौड़ा किया जाएगा। 

 

HR Breaking News - (UP New Expressway)। उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार के इन प्रयासों के चलते आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब यूपी वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। सरकार एक नई लिंक एक्सप्रेसवे को अब चालान बनाने जा रही है। 

 


पश्चिमी यूपी से जुड़ेगा पूर्वांचल -  

 

 


इस नए लिंक एक्सप्रेसवे की बनने से पूर्वांचल पश्चिमी यूपी के साथ कनेक्ट होगा। लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (Lucknow Link Expressway) के जरिए प्रदेश को एक छोर से दूसरे छोर के साथ कनेक्ट किया जाएगा। लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और लोग कम समय में सफर पूरा कर पाएंगे। 

 


341KM लंबे एक्सप्रेसवे को किया जाएगा 6 लेन - 

 
जानकारी के लिए बता दें 341 किलोमीटर लंबे छह लेन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) को 2021 में प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे गाजीपुर को लखनऊ के चांद सराय गांव से कनेक्ट करता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बनने के बाद गाजीपुर से लखनऊ तक 3:30 घंटे में पहुंचा जा सकता है। इससे लखनऊ बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से सीधे जुड़ गए हैं। 


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट करने के लिए 50.94 किलोमीटर लंबे लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि UPDA ने लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 

50 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा 

नए लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (New Lucknow Link Expressway) के बनने से पूर्वांचल सीधा दिल्ली एनसीआर के साथ जुड़ जाएगा। जिससे लाखों यात्रियों का सफर आसान और तेज होगा। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं होगी। 


36 महीने में 6 लेन एक्सप्रेसवे तैयार करने का लक्ष्य - 


लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (Lucknow Link Expressway) को 6 लाइन करने के लिए लगभग 2864.82 करोड रुपए की लागत आएगी। इस लिंक एक्सप्रेसवे को छह लाइन करने के लिए 36 महीना का लक्ष्य रखा गया है। 

मौजूदा समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल जाने वाले वाहनों को लखनऊ शहर के आसपास भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। नए लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) के बनने से यह दूरी कम समय में पूरी की जा सकेगी। इससे लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। 


लखनऊ वालों को मिलेगा जाम से छुटकारा - 

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड परियोजना (Expressway Greenfield Project) के रूप में डेवलप किया जाएगा। इसका निर्माण पूरी तरह से नई भूमि पर आधुनिक मानकों के मुताबिक होगा। अनुमान है कि इस लिंक एक्सप्रेसवे को भविष्य में 8 लाइन भी किया जा सकता है। यह लिंक एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा। 

जमीन के रेट में आएगी तेजी -

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (Lucknow Link Expressway) के बनने से आगरा कानपुर इटावा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया तक आसानी से सफर कर सकेंगे। इस लिंक एक्सप्रेसवे के आसपास लगते इलाकों में जमीन के रेट भी तेजी से बढ़ेंगे और विकास की रफ्तार को तेजी मिलेगी।