home page

Gold Silver Rate : एक झटके में 6 हजार रुपये महंगी हुई चांदी, सोना में भी तेजी, जानिये आज का रेट

Sone Chandi ka bhav : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार 6 मार्च को एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई है। बाजार खुलते ही चांदी एक झटके में 6,000 से ज्यादा महंगी हुई है, जबकि सोना ₹1200 से ज्यादा उछला है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आज का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें। 

 | 
Gold Silver Rate : एक झटके में 6 हजार रुपये महंगी हुई चांदी, सोना में भी तेजी, जानिये आज का रेट 

HR Breaking News - (Gold Silver Price)। सोने और चांदी में आए दिन जबरदस्त उछाल और गिरावट के चलते खरीदार और निवेश को की टेंशन बढ़ती जा रही है। कभी सोना और चांदी एक दिन में ही हाई लेवल पर जा पहुंचते हैं तो अगले ही दिन सातवें आसमान से सीधा जमीन पर आ गिरते हैं। इस बीच निवेश को और खरीददारों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की रेट कहां तक जाएंगे। 

कहां तक जाएंगे सोने-चांदी के रेट - 


कई बड़े एक्सपर्ट ने मौजूदा हालात को देखते हुए यह है अंदाजा लगाया है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि साल 2026 के आखिर तक सोना ₹2,00,000 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचेगा, तो वहीं चांदी एक बार फिर 4,20,000 के ऑल टाइम हाई को टच करेगी। इस समय इजरायल, ईरान, अमेरिका के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इन देशों के बीच आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ता है तो सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा और रेट आसमान छू सकते हैं। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट - 


आज शुक्रवार 6 मार्च 2026 को सोने और चांदी (Gold Silver rate) में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना ₹1,200 से ज्यादा महंगा हुआ है तो वहीं चांदी ₹6,000 उछली है। यह तेजी मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से आई है। वही कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण भी सोने की कीमतों (Gold Rate) को सपोर्ट मिला है। 

आज अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड (Gold Rate) ₹1200 से ज्यादा महंगा होकर 1,60,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जबकि चांदी 5,703  रुपए महंगी होकर 2,67,894 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है। सपोर्ट गोल्ड लगभग 1% महंगा होकर 5,124.73 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। वही सपोर्ट सिल्वर 1.7% बढ़कर 83.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। हालांकि, इस हफ्ते सोने में लगभग 3% की गिरावट भी आई है, क्योंकि बाजार दरों में कटौती की उम्मीद कम होने और ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता बनी हुई है। 


इस वजह से आई सोने और चांदी में तेजी - 


एक्सपर्ट के अनुसार ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ रहे हैं। साथ ही अमेरिकी डॉलर में भी गिरावट आई है। इस वजह से सोना और चांदी की कीमतों (Gold Silver rate hike) में तेजी आई है।


देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट - 


देश की राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 1,30,416 रुपये प्रति 8 ग्राम चल रहा है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,552 रुपये प्रति 8 ग्राम है।


मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold Rate) 1,30,296 रुपये प्रति 8 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,432 रुपये प्रति 8 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,952 रुपये प्रति 8 ग्राम है। 22 कैरेट का सोना 1,20,952 रुपये प्रति 8 पर है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 1,30,296 रुपये प्रति 8 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,19,432 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गया है।