Traffic Rules तोड़ने वालों की नहीं होगी खैर, RTO ने दी बड़ी जानकारी
New Traffic Rule : भारत सरकार ने ट्रैफिक रूल में बड़ा बदलाव कर दिया है। बता दें कि अब ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। इसको लेकर आरटीओ (RTO Latest Update) ने पूरी जानकारी दे दी है। साथ ही में अब सरकार इनपर तगड़ी कार्रवाई करने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ट्रैफिक के इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News-(Traffic Rule Latest Update) ये खबर उन लोगों के लिए काफी अहम होने वाली है जो अक्सर ट्रेफिक के नियमों को तोड़ देते हैं। बता दें कि अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि अब ट्रैफिक रूल (Traffic Rule news) तोड़ने वालों की परेशानी बढ़ सकती है। इसपर सरकार ने सख्त नियम बना लिये हैं। खबर के माध्यम से जानिये ट्रैफिक रूल के इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी।
जानिये क्या है सरकार का ये नया नियम-
नए नियमों के मुताबिक, अगर आप एक साल के अंदर 5 या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाएं जाते हैं तो फिर इस स्थिति में सरकार के द्वारा आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है। ये नियम एक कैलेंडर वर्ष (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के लिए लागू कर दिया गया है। लाइसेंस रद्द करने का अंतिम फैसला RTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) या DTO (जिला परिवहन कार्यालय) के द्वारा ही लिया जाने वाला है।
इन गलतियों को किया जाएगा शामिल-
ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़ी दुर्घटनाओं को इसमें गिनी जाएं। आपके रोजमर्रा के छोटे-छोटे उल्लंघन भी 5 की गिनती में जुड़ जाएंगे, जैसे कि ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना, रेड लाइट जंप करना, गलत जगह गाड़ी पार्क करना (Illegal Parking), ओवरलोडिंग या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना इन गलतियों को इसमें शामिल किया गया है।
सरकार ने बनाये सख्त नियम-
भारत में हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। ऐसे में सरकार का मानना है कि जुर्माना भरने से आदत नहीं बदल रही है, इस वजह से अब लाइसेंस पर चोट करना जरूरी हो गया है। साथ ही में अब हर ई-चालान (e-challan new rule) आपके आधार और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ गया है। इस वजह से आप ये सोचकर नहीं बच सकते कि चालान किसी और शहर का है या अलग-अलग जगह का है। बता दें कि सबका रिकॉर्ड एक जगह जुड़ रहा है।
वाहन चालकों को करना चाहिए ये काम-
सबसे पहले परिवहन सेवा (Parivahan portal) पोर्टल या सरकारी ऐप पर जाकर समय-समय पर अपने लाइसेंस से जुड़े चालान चेक करते रहना चाहिए।
साथ ही में अगर कोई चालान पेंडिंग रह जाता है तो फिर उसे समय सीमा के 45 दिन के भीतर ही जमा कराना चाहिए। पेंडिंग चालान आपको सरकारी सेवाओं से भी वंचित कर सकता है।
वहीं अब सड़क पर सीट बेल्ट और हेलमेट (Traffic new rules) सिर्फ पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपना लाइसेंस बचाने के लिए पहन लें।
सड़क पर सुरक्षा का मतलब सिर्फ पुलिस से बचना नहीं है, बल्कि सुरक्षित घर में पहुंचना भी है। ये नया नियम आपकी अपनी सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है। इसे सजा के तौर पर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार ड्राइवर बनने के अनुशासन के तौर पर देखें।