Trafic Challan : अब सिर्फ चालान ही नहीं कटेगा, लाइसेंस से भी धो बैठोगे हाथ, जान लें नया सिस्टम

Trafic Challan : वाहनचालको के लिए ट्रेफिक रूल्स का पालन करना बेहद जरूरी है। अब सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से ट्रैफिक नियम (traffic rules) तोड़ने वाले वाहनचालको के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब जो वाहनचालक नियम तोड़ते हैं, सिर्फ उनका चालान ही नहीं कटेगा, बल्कि आप अपना लाइसेंस भी गंवा सकते हैं। खबर में जानिए इस नए सिस्टम के बारे में  विस्तार से-
 

HR Breaking News - (Trafic Challan )। कुछ समय से सड़कों पर नियम तोड़ने वालो की संख्या बढ़ती जा रही थी, जिसके चलते सरकार ने एक नया सिस्टम लागू करने का प्लान किया है। अब इस नए सिस्टम के चलते सड़कों पर नियम (Trafic Challan ) तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान तो काटा ही जाएगा और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ये नया सिस्टम क्या है। 

 

जानिए क्या है ये सिस्टम


सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही भारत में ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम (Grade-based driving licence system)  लागू किया जाने वाला है। नए सिस्टम के तहत जो भी वाहनचालक ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, उन पर ड्राइविंग लाइसेंस से पॉइंट काटे जाएंगे। अगर पॉइंट लिमिट से कम हो जाएं तो ऐसे में उनका लाइसेंस छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान 


बता दें कि ट्रैफिक नियम (traffic rules) तोड़ने वालों पर अब बड़े एक्शन की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने घोषणा की है कि देशभर में जल्द ही 'ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम' लागू किया जाने वाला है। यानी अब अगर कोई भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता  है। 

 

किन गलतियों पर होगी कार्रवाई 


वैसे तो देशभर में सड़क सुरक्षा के नियमों (road safety rules) को तोड़ने पर जुर्माना ही होता है। लेकिन अब नए सिस्टम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस (driving license Rules) को रिपोर्ट कार्ड जैसा इस्तेमाल में लाया जाएगा। अब अगर ट्रेफिक नियमों को तोड़ा जाता है तो लाइसेंस से कुछ पॉइंट काट लिए जाएंगे। साथ ही अगर कोई बार-बार गलती करता है या ट्रैफिक नियमो को बार-बार तोड़ता है तो ड्राइविंग लाइसेंस को हमेशा के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।


जानकारी के लिए बता दें कि इस नए सिस्टम (Traffic Challan new systems) का ध्यान हर तरह के ट्रैफिक गलतियों पर किया जाएगा, जिसमे ओवरस्पीडिंग, ड्राइविंग के समय मोबाइल का यूज,रॉन्ग साइड ड्राइविंग और शराब पीकर ड्राइविंग आदि चीजें शामिल है।