दिल्ली रोड पर अंडरग्राउंड होगी बिजली लाइन, 6 करोड़ होंगे खर्च, रोड 6 लेन करने का बजट भी मंजूर
Hisar News - हरियाणा में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल सिरसा रोड से बस स्टैंड तक और आगे लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक दिल्ली रोड को 6 लेन किया जाएगा। सरकार ने 85 करोड रुपए का बजट मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली रोड पर बिजली के खंबे हटाए जाएंगे और बिजली लाइन अंडरग्राउंड होगी।
HR Breaking News - हिसार शहर में अब सड़कों की तस्वीर बदल रही है। सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अक्सर मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर बड़ी बाधा बनते हैं। वहीं सड़कों के दोनों और हाई टेंशन लाइन और को टेंशन तार शहर की सुंदरता को बिगड़ते हैं, जबकि आंधी तूफान और बारिश के दौरान हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए अब दिल्ली रोड (Delhi Road Update) पर अब बिजली के खंबे हटाए जाएंगे। दरअसल इस रूट पर बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करने की योजना बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 6 करोड रुपए खर्च होंगे।
बिजली व्यवस्था में होगा सुधार -
लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क (Laxmi Bai Chowk to Town Park in Hisar) और बीकानेर चौक से सिरसा रोड चुंगी तक बिजली व्यवस्था में यह सुधार सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बिजली निगम से एस्टीमेट तैयार करवाया है। अब बीएंडआर के इलेक्ट्रिकल विंग इस काम को पूरा करवाएगी।
ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट, सड़क किनारे लगेंगी आधुनिक लाइट -
दिल्ली रोड (Delhi Road) पर बिजली के खंभे हटाकर लाइन को अंडरग्राउंड करने की योजना बनाई गई है। बिजली निगम की तरफ से इस कार्य को मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत सड़क के बीच डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों को हटाकर सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाएगा, ताकि सड़क की चौड़ाई में कोई बाधा न आए। इसके अलावा मार्ग पर खराब और टूटी हुई स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई आधुनिक लाइटर लगाई जाएगी। यातायात में बाधा बन रहे ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट किया जाएगा।
दिल्ली रोड के 6 लेन होने से होंगे ये फायदा -
वर्तमान समय में दिल्ली रोड (Delhi Road in Hisar) फोरलेन है। इस रूट पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोग आए दिन दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और बाजार के लिए इसी मुख्य मार्ग का उपयोग करते हैं। बस स्टैंड से नागोरी गेट के बीच मटका चौक से कैंप चौक तक और कैंप चौक से टाउन पार्क (Camp Chowk to Town Park in Hisar) के बीच इन दोनों सबसे ज्यादा जाम लगे की समस्या देखने को मिल रही है। सुबह और शाम के समय इस रूट पर कुछ मिनट का सफर तय करने में आधा घंटा लग जाता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए और यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क को सिक्स लाइन बनाने की योजना तैयार की गई है। इससे आवागमन आसान होगा और समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी।
85 करोड़ से 6 लेन होगा दिल्ली रोड -
सिरसा रोड (Sirsa Road) से बस स्टैंड तक और आगे लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक दिल्ली रोड को सिक्स लेन किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए 85 करोड रुपए का बजट मंजूर कर दिया है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट के दो प्रमुख हिस्से हैं पहले चरण में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा और सड़क के किनारे लगे खंभे और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम पूरा होगा। इसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।