{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Expressway : उत्तर प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात, सैंकड़ों किसानों से खरीदी जाएगी जमीन, 6 जिलों को सीधा लाभ

Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए हाईवे और एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेस बनने की तैयारी हो रही है। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) के बनने की वजह से सैकड़ों किसानों को लाभ होगा। बता दें कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से 6 जिलों की भूमि को सीधे तौर पर लाभ होने वाला है।

 

HR Breaking News-(Expressway Latest Update) उत्तर प्रदेश के लोगों का बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार तरह-तरह के फैसले ले रही है। अब सरकार यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे (New Expressway) बनाने की तैयारी कर रही है। एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से प्रॉपर्टी कीमत में उछाल आएगा और आम लोगों को भी लाभ होगा। बता दें कि एक्सप्रेसवे के लिए सैकड़ों किसानों से भूमि की खरीदी की जाने वाली है।

 

 

यूपीईडा ने दी जानकारी-

गंगा एक्सप्रेस वे को सीधे आगरा एक्सप्रेस वे के साथ कनेक्ट करने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे (Farrukhabad Link Expressway) का निर्माण कराया जाने वाला है। छह जनपदों को सीधे जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस वे के माध्यम से आगरा के रास्ते राजस्थान पहुंचना और भी ज्यादा आसान होने वाला है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेववे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA Latest Project) ने तैयारी शुरू कर दी है। जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायतों के एक हजार से अधिक किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है। इसके लिए सूची को भी तैयार कर दिया गया है। दस दिन के अंदर आपत्तियां मांगी गईं हैं। इसके बाद बैनामे कराकर मुआवजा दिया जाने वाला है।

इतने एरिया में बनेगा एक्सप्रेसवे-

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के बारे में बात करें तो जनपद में इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बदायूं के दातागंज से होकर यहां की तिलहर, सदर व जलालाबाद तहसील होते हुए यह हरदोई को जोड़ रहा है। जिले में इसकी कुल लंबाई लगभग 44 किलोमीटर तक की रहने वाली है। अब इस गंगा एक्सप्रेस वे को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के साथ जोड़ा जाएगा। लगभग 125 किलोमीटर लंबाई वाली फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे (Farrukhabad Link Expressway) परियोजना के पूरा होने की वजह से मेरठ, प्रयागराज के रास्ते आने वाले लोगों के लिए आगरा व राजस्थान तक पहुंचना काफी ज्यादा आसान होगा।

गंगा एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट-

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे इटावा (Farrukhabad Link Expressway), कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखााबाद से शाहजहांपुर के रास्ते हरदोई से जुड़ने वाला है। यह एक्सप्रेस वे आगरा एक्सप्रेव के पास इटावा के ताखा के कुदरैल गांव से शुरू होगा और हरदोई के कौसिया गांव तक इसका निर्माण किया जाएगा। जहां पर से ये गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाला है।

इंटरचेंज का होगा निर्माण-

रूपापुर के पास इंटरचेंज लिंक एक्सप्रेस वे (Interchange Link Expressway) का निर्माण होगा। ये जलालाबाद तहसील के रघुनाथपुर गांव से फर्रखाबाद से जुड़ने वाला है। यहां पर से कन्नौज, मैनपुरी, इटावा होते हुए आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचा जा सकता है। अल्हागंज के रूपापुर चौराहा के पास इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। यहां पर से वाहन इस पर चढ़ व उतर सकते हैं। इसी तरह कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी में भी इंटरचेंज बनाया जाएगा।

मिनटों में होगा घंटों का सफर-

अगर दूरी के बारे में बात करें तो जलालाबाद से फर्रुखाबाद की दूरी 50 किलोमीटर तक की है। हालांकि फर्रुखाबाद से बेवर 40, किशनी 20 किलोमीटर दूर है। वहां से ताखा की दूरी 15 किलोमीटर तक की है। यहां से लगभग 110 किलोमीटर दूर आगरा स्थित है। हालांकि लिंक एक्सप्रेस वे से यह दूरी 260 किलोमीटर ही रहने वाली है। अच्छी सड़क के बनने की वजह से समय कम लगेगा।

यहां पर जाना होगा आसान-

इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway) के बनने की वजह से हरदोई, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, खीरी आदि जनपदों के लोगों के लिए आगरा एक्सप्रेस वे (Agra Expressway) पर पहुंचना काफी ज्यादा आसान होने वाला है। फिलहाल लोगों को मथुरा, वृंदावन या आगरा जाने के लिए जलालाबाद से फर्रुखाबाद के कायमगंज या एटा जिला होकर जाना पड़ता है। इसके बाद टूंडला के रास्ते नोएडा आगरा हाईवे पर पहुंचते हैं।