UP Expressway : लखनऊ का सफर होगा आसान, 4776 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया एक्सप्रेसवे

New Expressway : उत्तर प्रदेश में सकड़ कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है। अब यूपी वालों के लिए एक और गुड न्यूज है दरअसल, प्रदेश में नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जिससे लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किन शहरों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे -

 

HR Breaking News - (UP New Expressway Update)। उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश की कनेक्टिविटी तो बेहतर हुई है वहीं, यूपी की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। अब सरकार ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी है। अब यूपी में एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि आगरा लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Link Expressway) को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण लखनऊ में किया जाएगा। बता दें कि इसकी कुल लंबाई 49.96 किलोमीटर होगी। यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा। अनुमान है कि इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार नए एक्सप्रेसवे (new expressways) का निर्माण कार्य इसी साल शुरू करने की तैयारी है। लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यूपी के पूर्वांचल से वेस्ट यूपी तक सीधी कनेक्टिविटी देगा। इससे कई शहरों को कनेक्टिविटी मिलेगी और लोखों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

4776 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया एक्सप्रेसवे -

इस परियोजना को योगी कैबिनेट से हरी झंडी मिल चुकी है। लिंक एक्सप्रेसवे (UP Link Expressway) को बनाने के लिए लगभग 4776 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। जिसमें एक्सप्रेसवे के निर्माण से लेकर जमीन अधिग्रहण की लागत भी शामिल है। शुरुआत में इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन बनाया जाएगा। इसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर 8 लेन का किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सप्रेसवे (UP Expressway Update) बनने के बाद 5 साल तक इसका रख-रखाव निजी कंपनी करेगी।

जानिये कब शुरू होगा एक्सप्रेसवे का काम -

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर इसी साल काम शुरू करने की तैयारी कर रही है। निर्माण के लिए जल्द ही निजी कंपनी का चयन किया जाएगा। बता दें कि इस प्रस्ताव को औद्योगिक विकास विभाग की ओर से रखा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। बता दें हाल ही में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) की शुरुआत हो चुकी है, इसके बाद यूपी में बनने वाला दूसरा एक्सप्रेसवे होगा।

लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से मिलेंगे ये फायदे -

इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने के बाद सबसे ज्यादा फायदा लखनऊ को होगा। दरअसल, लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway) के बनने से यहां जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही बाहर से आने वाले वाहन भी शहर में अंदर घुसे बिना बाहर से ही निकल सकेंगे। इस लिंक एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद वेस्ट यूपी से पूर्वांचल से सीधा कनेक्ट हो जाएगा।