{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Link Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे की दो और जिलों से होगी कनेक्टिवटी, 6 जिलों को मिलेगा फायदा, किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

Ganga Expressway : योगी सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। आपको बता दे कि अब गंगा एक्सप्रेसवे की दो और नए जिलों से कनेक्टिविटी की जाएगी जिसे अच्छा जिलों को काफी बड़ा फायदा मिलने वाला है। गंगा एक्सप्रेसवे को इन दो जिलों से जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। आइए खबर में जानते है इस नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर जारी हुए अपडेट के बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News : (UP Link Expressway) योगी सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। सरकार का मानना है कि  परदेस में नहीं एक्सप्रेसवे बनाने से दूसरे राज्यों के साथ कनेक्टिविटी अच्छी होगी तथा प्रदेशवासियों को काफी ज्यादा फायदा होगा। इसी वजह से अब फिर गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की परियोजना पर काम शुरू किया गया है। 

इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लिंक एक्सप्रेसवे 6 दिन जनपदों को जोड़ेगा। इसके बनने से लोग आगरा होते हुए राजस्थान तक पहुंच सकेंगे। इसमें शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायत आ रही हैं। इनकी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण (construction of link expressway) की प्रक्रिया यूपीईडा ने  शुरू कर दी है। जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायतों की 36 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करीब 1000 किसानों से किया जाएगा। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी प्रशासन द्वारा उनकी लिस्ट भी तैयार कर ली गइ है। प्रशासन की ओर से किसानों से आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बैनामों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

 

लिंक एक्सप्रेसवे के साथ इन जिलों को जोड़ा जाएगा...


 
गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर और हरदोई से जुड़ेगा। कन्नौज और मैनपुरी के बीच यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

 

 

जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस जल्द होगा शुरू

जलालाबाद तहसील में अल्हागंज क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर, अशरफपुर, रमापुर बझेड़ा ग्राम पंचायत आ रहीं हैं। अल्हागंज में रूपापुर चौराहा पर एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज (Interchange of expressways) बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। जलालाबाद तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईडा)  की ओर से फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन के अधिग्रहण के लिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। इनके निस्तारण के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शाहजहांपुर के ADM प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र का कहना है कि Ganga Expressway को आगरा और बुंदलेखंड एक्सेप्रसवे से जोड़ने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। शाहजहांपुर जिले में अल्हागंज की तीन ग्राम पंचायतों के किसानों की जमीन इस परियोजना में आ रही है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।