hrbreakingnews.com

UP में नई रेलवे लाइन के लिए एजेंसी हुई फाइनल, इस दिन शुरू होगा पहले चरण का काम

new railway line : उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब फिर एक नई रेलवे लाइन बिछाने पर सरकार तथा रेलवे विभाग द्वारा कदम उठाया गया है। नई रेलवे लाइन को बचाने के लिए एजेंसी फाइनल कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले चरण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। आइए खबर में जानते हैं उत्तर प्रदेश में बिछाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में‌ विस्तार से।

 
UP में नई रेलवे लाइन के लिए एजेंसी हुई फाइनल, इस दिन शुरू होगा पहले चरण का काम

HR Breaking News : (UP new railway line) रेलवे सफर करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार तथा रेलवे विभाग की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। अब उत्तर प्रदेश में एक और नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है, जिसके लिए एजेंसी फाइनल हो चुकी है। आपको बता दे की आनंद नगर-महराजगंज-घुघली नई रेललाइन बिछाने के लिए महराजगंज से घुघली के बीच निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने टेंडर फाइनल कर एजेंसी नामित कर दिया है। रेल लाइन बिछाने के लिए काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके बनने से बिहार रूट की ट्रेनों को चलाने के लिए एक नई रेललाइन का विकल्प मिल जाएगा।

 

 

इस नई रेललाइन (new railway line) के लिए दो चरणों में काम होना है। पहले चरण में महराजगंज से घुघली तक काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया (land acquisition process) पूरी हो चुकी है और अब टेंडर भी फाइनल कर दिया है। महाप्रबंधक ने इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा दूसरे चरण में घुघली से आनंदनगर तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस रेल लाइन पर एक ओवरब्रिज भी बनना है जिसके लिए टेंडर फाइनल हो चुका है। 


नई रेललाइन की इस परियोजना (new railway line project) के तहत कुल 24 पुल बनने हैं, जिसमें एक बड़ा भी शामिल है। इसके अलावा एक ROB, 46 अंडरपास बनाए जाने हैं। इसके अलावा पिपरा मुंडेरी हॉल्ट, महाराजगंज, पकड़ी नौनिया और परीसा बुजुर्ग में रेलवे स्टेशन भी बनना है। नई रेल लाइन बिछने से गोरखपुर रूट की जगह गोंडा से आनंदनगर और महराजगंज होते हुए घुघली तक 42 किमी की दूरी कम हो जाएगी।

नई रेल लाइन इतने गांवों से होकर गुजरेगी..... 

230 हेक्टेयर जमीन पर 53 गांवों से होकर गुजरने वाली 52.7 किमी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 958.27 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। बताया जा रहा है कि ये परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में घुघली से महराजगंज (24.78 किमी) तक और दूसरे चरण में महराजगंज से आनंदनगर (26.52 किमी) तक रेल लाइन बिछाई जाएगी।


पूर्वोत्तर राज्यों की कनेक्टिविटी 

आनंदनगर से घुघली वाया महराजगंज नई रेलवे लाइन परियोजना (new railway line project) के अंतर्गत प्रथम फेज का भूमि अधिग्रहण पूरा होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इसमें फिजिकल कार्य शुरू होगा, इस कार्य के हो जाने से गोरखपुर को बाईपास करते हुए एक अतिरिक्त रेलमार्ग मिलेगा। उत्तर भारत से पूर्वोत्तर राज्यों की कनेक्टिविटी (Connectivity of North Eastern States) बेहतर होगी। महाराजगंज जिला मुख्यालय रेलमार्ग से जुड़ जाएगा।