UP New expressway : उत्तर प्रदेश में बनेगा एक और लिंक एक्सप्रेसवे, 76 गांवों से निकलेगा रास्ता
HR Breaking News : (UP Expressway News) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपने प्रदेशवासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तरह-तरह के नए कदम उठाए जा रहे हैं। योगी सरकार का मानना है कि सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने से देश के विकास की रफ्तार को बढ़ावा मिलेगा। अब उत्तर प्रदेश में एक और नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू हो चुका है लेकिन इसी बीच सर्किल रेट एक नया मुद्दा बन गया है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश (UP Expressway Latest News) के फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रोसेस के दौरान अलग-अलग जिलों में मुआवजा की दरों में काफी ज्यादा अंतर देखने को मिला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे इस नए लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) के बारे में विस्तार से।
नही मिलेगा उचित मुआवजा
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) के दायरे में आने वाली जमीनों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान तकरीबन 40 किसानों लिस्ट तैयार की गई है जिनकी जमीन इस अधिग्रहण के दायरे में आएगी। किसानों की तरफ से भी प्रशासन के सामने गुहार लगाई गई है कि अलग-अलग जिलों में सर्किल रेट (circle rate) अलग-अलग होने से उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल पाएगा।
किसानों द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार पता चला है कि इटावा में मुआवजा दर तकरीबन 18 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है, मैनपुरी में यह 35 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है और कन्नौज में यह दर तकरीबन 11 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर बताई जा रही है। अलग-अलग जिलों में सर्किल रेट अलग-अलग होने को लेकर किसानों की तरफ से चिंता जताई जा रही है और एक सामांतर मुआवजे की मांग की जा रही है।
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई
योगी सरकार (yogi government) की इस नई परियोजना के तहत फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Length of Farrukhabad Link Expressway) लगभग 91 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा और इस पर तकरीबन खर्च 7,600 करोड़ रुपये तक जा सकता है। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे 6 जिलों के 76 गांवों से होकर गुजरेगा। खासतौर पर डडौनी गांव में लगभग 25.500 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की यह परियोजना यूपी की खास परियोजनाओं में से एक है। इस एक्सप्रेसवे को Ganga Expressway, Agra-Lucknow Expressway और Bundelkhand Expressway से जोड़ा जाएगा, जिससे आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।
ग्रीन फील्ड हाईवे से भी होगा जुड़ाव
मीडिया रिपोर्ट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर अलीगढ़ ग्रीन फील्ड हाईवे (Kanpur Aligarh Green Field Highway) से भी इस लिंक एक्सप्रेसवे का जुड़ाव किया जाएगा। यह रास्ता इटावा की कुदरैल गांव से शुरू होकर हरदोई के कोड़ियापुर गांव तक जाएगा, बताया यजा रहा है कि अगर सर्किल रेट की इस उलझन से निकला जाएं तो इस परियोजना के कामों को गति मिलेगी।