home page

DDA Flats : दिल्ली में घर लेना हुआ और भी सस्ता, 25 प्रतिशत का मिल रहा डिस्काउंट, कर लें बुकिंग

DDA Karmyogi Awas Yojna : प्रॉपर्टी के बढ़ रहे दामों के बीच खुद का घर खरीदना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में घर खरीदना अक्सर हर किसी का सपना होता है। अगर आप भी दिल्ली में घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाली है क्योंकि DDA की तरफ से चलाई गई एक योजना के तहत अब फ्लैट पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी बुकिंग से जुड़े प्रोसेस के बारे में विस्तार से।
 | 
DDA Flats : दिल्ली में घर लेना हुआ और भी सस्ता, 25 प्रतिशत का मिल रहा डिस्काउंट, कर लें बुकिंग

HR Breaking News : (DDA Flats News) देश की राजधानी दिल्ली में घर खरीदने का सपना तो कई लोग देख रहे हैं लेकिन उसे पूरा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। अब DDA यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोगों के इस सपने को हकीकत बनाने के लिए आया है। DDA की तरफ से लोगों को सस्ते दामों पर फ्लैट दिलवाने के लिए समय-समय पर तरह-तरह की स्कीमों की शुरुआत की जाती है। 


हाल ही में डीडीए की तरफ से राम नवमी के अवसर पर कर्म योगी आवास योजना की शुरुआत की गई है जिसका लाभ रिटायर्ड और मौजूदा सरकारी कर्मचारी (Government employees) उठा सकेंगे। आज 26 मार्च से ही इस योजना के लिए आवेदन खुल गया है। डीडीए की तरफ से शुरू की गई इस कर्म योगी आवास योजना के तहत लोगों को काफी अच्छे डिस्काउंट पर फ्लैट (Discount Of Flats) दिए जाएंगे।


डीडीए की तरफ से जारी किए गए अपडेट के अनुसार पता चला है कि, इस योजना में केंद्र तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों (Central and State Government employees) के अलावा सरकारी कंपनियों, स्वायत्त संस्थाओं, बैंक तथा विश्वविद्यालय में काम करन वाले कर्मचारियों को भी आवेदन का मौका मिल रहा है। सबसे खास बात तो यह है कि रिटायर हो चुके कर्मचारी भी इस योजना में आवेदन करके सस्ते दामों पर फ्लैट (flats at affordable prices) ले सकते हैं। डीडीए के यह फ्लैट नरेला इलाके में स्थित पॉकेट 6 (Flats In Narela) में बने हैं।


इतने फ्लैट बेचेगा DDA


DDA ने अपनी नई योजना के तहत 936 फ्लैट बिक्री के लिए निकाले है। कर्मयोगी आवास योजना (Karmayogi Housing Scheme) के तहत 1, 2 और 3 BHK फ्लैट बेचे जाएंगे, जिसमें 1 BHK वाले 256 फ्लैट्स को बिक्री के लिए निकाला है, 2 BHK वाले 232 फ्लैट्स को बिक्री के लिए पेश किया है और 3 BHK वाले 232 फ्लैट्स है। कर्मयोगी आवास योजना को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लॉन्च किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सभी प्रॉपर्टी रेडी टू मूव और फ्री होल्‍ड हैं।
 

इतना मिलेगा डिस्‍काउंट 


DDA की तरफ से अपडेट  (DDA New Housing Scheme) जारी करते हुए बताया गया है कि वह अपने फ्लैट्स पर अबकी बार सीधा 25% का डिस्काउंट दे रही है। इसने योजना के तहत मिलने वाले एक बीएचके फ्लैट की कीमत की बात की जाए तो डिस्काउंट के बाद वह 63.51 लाख रुपए रखी गई है, 2 BHK फ्लैट की कीमत 75.60 लाख रुपए रखी गई है और 3 BHK फ्लैट की कीमत 1.06 करोड़ रुपए रखी गई है। तीनों तरह के फ्लैट्स की यह कीमत डिस्काउंट के बाद की बताई गई है। आज दोपहर 12:00 बजे के बाद से इस योजना के लिए अप्लाई होना शुरू हो गया है।

सैंपल फ्लैट 


कर्मयोगी आवास योजना (Karmayogi Housing Scheme) की सबसे खास बात यह है कि इस बार पार्किंग के लिए आपको अलग से पैसे नहीं देने होंगे क्योंकि फ्लैट की कीमत में ही पार्किंग का मूल्य भी ऐड कर दिया गया है। डीडीए की तरफ से एक विज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि नरेला एजुकेशन हब (Narela Education Hub) के रूप में विकसित हो रहा है जबकि यहां मेट्रो की भी सीधी कनेक्टिविटी है। 


कर्मयोगी आवास योजना के तहत बेचे जा रहे इन फ्लैट्स में काफी बड़ी बालकनी, कम्युनिटी सेंटर व क्लब हाउस जैसी फैसिलिटी भी दी जा रही है। अगर आप भी इस योजना में अप्लाई करने के पात्र हैं तो आप वहां जाकर DDA तरफ से रखे गए सैंपल फ्लैट को भी देख सकते हैं।