UP News : उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को सौगात, बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे
Expressway UP : उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में लगातार नए नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 22 जिलों को सौगात दी जाएगी। अब इन जिलों में नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।
HR Breaking News (New Expressway in UP) उत्तर प्रदेश को योगी सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात दी गई है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सरकार की ओर से छह लेन नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिल गई है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से यूपी के 22 जिलों को लाभ होगा। इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में 8 लेन किया जा सकेगा।
औद्योगिक निवेश के बढ़ेंगे अवसर
उत्तर प्रदेश में नया एक्सप्रेसवे बनने से लोगों को काफी लाभ होगा। इस एक्सप्रसेवे का रूट (expressway Route of UP) 22 जिलों से होता हुआ, 37 तहसीलों को भी जोड़ने का काम करेगा। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश के अवसर बढ़ेंगे। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गलियारों को भी बल मिलेगा।
यह है एक्सप्रेसवे में खासियत
उत्तर प्रदेश के इस नए एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) में कई खास बात हैं। इसको ग्रीनफील्ड मॉडल से बनाया जाएगा। सौलर एनर्जी पर यह निर्भर होगा। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। यह एक्सप्रेसवे माल ढुलाई वाले वाहनों के लिए अच्छा रास्ता होगा। इस पर विश्राम स्थल, ईंधन स्टेशन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जाएगी।
आपस में जूड़ जाएंगे दो सिरे
उत्तर प्रदेश (UP news Update) में आमतौर पर पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाना है। नया एक्सप्रेसवे पूर्व से लेकर पश्चिम तक बनाया जा रहा है। नए एक्सप्रेसवे के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्से आपस में कनेक्ट होंगे। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के पानीपत तक बनाया जाएगा।
साउंड प्रूफ बैरियर लगाए जाएंगे
इस गोरखुपर से पानीपत तक बन रहे एक्सप्रेसवे (expressway in UP) का डिजाइन काफी खास होगा। गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। प्रदूषण को कम करने के लिए साउंड प्रूफ बैरियर लगाए जाएंगे। साथ में नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे और वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी नई सरंचना तैयार की जाएगी। दोनों तरफ ग्रीनरी को रखा जाएगा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी
रिपोर्ट के अनुसार एक्सप्रेसवे (UP new Expressway) के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अंतिम चरण में चल रही है। सर्वे पहले ही हो चुका है, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि साल के आखिर तक एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेसवे को तीन से चार साल में कंप्लीट करने की प्लानिंग है। उत्तर प्रदेश में नई कंपनियां आएंगी। एक्सप्रेसवे के बन जाने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से आ जा सकते हैं।