home page

UP वालों हो जाओ खुश, अब इस रूट पर भी बनेगा एक्सप्रेसवे, 90 किलोमीटर से लंबा होगा रूट

UP Expressway : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश में लगातार एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश वासियों को अब एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के अब एक ओर नए रूट पर एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। आपको बता दे कि यह नया रूट 90 किलोमीटर से भी लंबा होगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश में बनने वाले इस एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी जानकारी।
 | 
UP वालों हो जाओ खुश, अब इस रूट पर भी बनेगा एक्सप्रेसवे, 90 किलोमीटर से लंबा होगा रूट

HR Breaking News : (yogi government) उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है। सरकार का मानना है कि दूसरे राज्यों के साथ कनेक्टिविटी होने से प्रदेश के विकास को काफी तेजी मिलेगी। योगी सरकार की कैबिनेट ने एक और बड़े बुनियादी ढांचे की परियोजना को मंजूरी दे दी है। अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) को गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) बनाया जाएगा। 


लिंक एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित लम्बाई 90.83 किमी होगी तथा इस पर लगभग लागत 7,488.74 करोड़ रूपये है। यह एक्सप्रेसवे देश और प्रदेश की राजधानियों को सीधा फर्रुखाबाद से जोड़ेगा। साछ साथ इससे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।

 


यह नया 6 लेन का एक्सप्रेसवे (6 lane expressway) इटावा के कुदरैल गांव से शुरू होकर फर्रुखाबाद होते हुए हरदोई के सवाइजपुर तक जाएगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इसके निर्माण के बाद मेरठ, प्रगायराज के रास्ते आने वाले लोगों के लिए आगरा और राजस्थान का सफर आसान होगा।

 
इसके अलावा, बाबा नीम करौरी धाम और विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को अब कोई परेशानी नहीं होगी। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में एक्सप्रेसवे कुदरैल से नीम करौरी धाम तक और दूसरे चरण में नदौरा से सवाइजपुर तक बनाया जाएगा।

 


एक्सप्रेसवे पर होगी ये खास सुविधाएं


सर्विस लेन: यात्रियों के लिए 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी।


पुल और अंडरपास: इस मार्ग पर 65 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 2 रेलवे ओवरब्रिज और 1 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


जमीन अधिग्रहण: परियोजना के लिए लगभग 1,100 करोड़ रूपये जमीन अधिग्रहण पर खर्च (expenditure on land acquisition) किए जाएंगे।


इस नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से न केवल यात्रा का समय बचेगा बल्कि यह फर्रुखाबाद, इटावा और हरदोई जैसे जिलों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी स्पीड़ मिलेगी।