{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP News : उत्तर प्रदेश में बनेंगे दूबई को मात देने वाले 5 शहर,  नाम और लोकेशन हुई फाइनल

5 new cities plan :उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब यहां पर 5 नए शहर (City in UP) को बसाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि ये नए शहर दूबई को भी मात देने वाला है। आइए जानते हैं इन शहरों के लिए फाइनल किये गए नाम और लोकेशन।

 

HR Breaking News (new city in UP) हाल ही में योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि अब योगी सरकार उत्तर प्रदेश में पांच नए शहर को बसाने की प्लानिंग की जा रही है। बता दें कि यूपी में 5 नए शहर (5 New cities in UP) का निर्माण होगा जोकि दूबई को भी टक्कर देंगे। सरकार ने इन शहरों के नाम को भी फाइनल कर लिया है। इसके अलावा लोकेशन भी फाइनल कर ली गई है।

 


5 अल्ट्रा-मॉडर्न टाउनशिप का होगा निर्माण

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी सरकार ने 56,000 हेक्टेयर में एक नई शहर का विस्तार करने की प्लानिंग कर ली है। इसका फोकस नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद आने वाले इलाकों में 5 नई टाउनशिप (5 new townships in UP) को बसाना है, जोकि अगले 10 सालों में पूरी तरह से विकसित किये जाएंगे। इन टाउनशिप्स की प्लानिंग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के इर्द-गिर्द की जा रही है। एक्सप्रेसवे से जुड़ी ये लोकेशन निवेशकों के लिए भी हॉटस्पॉट बनकर सामने आ रही है।


ये होगा इन पांच शहरों का नाम


यूपी में बनाये जाने वाले इन पांच शहरों में न्यू नोएडा (New Noida), हेरिटेज सिटी / राया अर्बन सेंटर (Heritage City), न्यू आगरा (New Agra), टप्पल-बाजना टाउनशिप (Tappal-Bajna), आईआईटीजीएन (IITGN) – ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल टाउनशिप को शामिल किया गया है।

जानिये किस शहर में क्या होगा खास

  • न्यू नोएडा और IITGN में इंडस्ट्रियल हब, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे कनेक्टेड रखा जाएगा।
  • हेरिटेज सिटी (Heritage City UP) के बनने की वजह से ब्रज संस्कृति और धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
  • न्यू आगरा में ताज नगरी में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रीक्ट को बनाया जाएगा।
  • टप्पल-बाजना को इंडस्ट्रियल टाउनशिप (Industrial Township) के रूप में विकसीत किया जाएगा।

प्रॉपर्टी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहले से ही प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं पिछले 3 सालों में रेट्स लगभग दोगुने हो गए है। अब जब नए शहरों का ऐलान किया गया है तो रियल एस्टेट मार्केट (real estate market) में जबरदस्त तेजी देखी जा सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये इलाका निवेश के लिहाज से गोल्ड माइंस साबित हो सकता है।

एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधे कनेक्टिविटी

नोएडा से मथुरा, आगरा और बुलंदशहर को जोड़ने वाला यमुना एक्सप्रेसवे इन टाउनशिप्स की रीढ़ बनकर सामने आने वाली है। बढ़ती कनेक्टिविटी से व्यापार, निवेश और रोजगार (Job opportunities in UP) के मौके कई गुना तक बढ़ जाएंगे।

वहीं 2025 में जब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह शुरू हो जाएगा, तब इन नए शहरों का निर्माण भी रफ्तार पकड़ने वाला है। नई टाउनशिप्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक जोन के साथ नोएडा भविष्य में भारत के टॉप 5 औद्योगिक क्षेत्रों (Top 5 industrial areas) में गिना जाने वाला है।