UP News : इस लोकेशन पर बसेगा यूपी में नया शहर, लोगों को मिलेगी विशेष सुविधाएं
New City :यूपी में लगातार नए नए शहरों को बसाने की तैयारी की जा रही है। अब यहां पर र एक और नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इस नए शहर (UP New City) में लोगों को विशेष प्रकार की सुविधा मिलने वाली है। आइए जानते हैं यूपी के इस नए शहर के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (New City in UP) लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार कई तरह के बड़े कदम उठा रही है। अब यहां पर एक और नया शहर (New City) बसाने की तैयारी हो रही है। इस नए शहर के बसने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा। वहीं यहां पर आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में।
इतने गांव की भूमि का होगा अधिग्रहण
ग्रेटर गाजियाबाद की नींव गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) जिले के मुरादनगर क्षेत्र में रखी जाने वाली है। बता दें कि पहले यहां पर सिर्फ 13 गांवों को शामिल करने की प्लानिंग की जा रही थी। हालांकि हालिया सर्वे के बाद यह संख्या बढ़ाकर लगभग 20 गांव तक की कर दी गई है। इस प्रस्तावित शहर (Greater Ghaziabad Location) में कुल 175 वार्ड की भूमि होगी। इसमें मुरादनगर के साथ-साथ खोड़ा, लोनी और डासना नगर पंचायत जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ा जाने वाला है।
सचिव स्तर से पर होगा तीन जोन का निर्माण
नए शहर के प्रशासनिक प्रबंधन के लिए एक ठोस व्यवस्था पर प्रस्ताव पैश किया गया है। ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad Devlopment) को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाया जाने वाला है। इसका नेतृत्व सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाने वाला है। इसके अतिरिक्त, शहर को तीन ज़ोन में विभाजित किया जाने वाला है और हर जोन का प्रभारी एक आईएएस अधिकारी होगा।
शहर को होगा स्मार्ट विकास
इस मेगा सिटी प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान को शामिल किया गया है। फिलहाल अब सड़क नेटवर्क और मौजूदा विकास क्षेत्र के आधार पर ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) की सीमाएं तय की जाने वाली है। जिला प्रशासन नई सीमाओं और क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी को संकलित कर रहा है।
इसकी वजह से विकास योजनाएं व्यवस्थित, व्यावहारिक और टिकाऊ बन सकते हैं। मास्टर प्लान (Greater Ghaziabad Master Plan) के अंतर्गत शहर में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
रोजगार के भी मिलेंगे नए मौके
फिलहाल सभी विभागों ने संबंधित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कार्य लगभग पूरा कर लिया है और इसकी रिपोर्टें अब अंतिम चरण में हैं। इसके बाद सीमांकन, प्रशासनिक ढांचे और नगर विकास की योजनाओं (Greater Ghaziabad Project) को अंतिम रूप दिया जाने वाला है। नए शहर में बेहतर सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, अंडरपास, ट्रेनों के स्टॉपेज, और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित की जाने वाली है।
ग्रेटर गाजियाबाद के रूप में दिल्ली-NCR को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और रोजगारमुखी शहर को एक साथ मिलाया जाने वाला है। आने वाले सालो में ये नया शहर (New City in UP) न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे यूपी के लिए एक रोल मॉडल स्मार्ट सिटी बन सकता है।