UP के 358 गांवों की भूमि पर होगा विकास, 950 एकड़ में बसाया जाएगा नया शहर
Master Plan For UP :यूपी में अब एक नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इस शहर को बसाने के लिए 358 गांव की भूमि का अधिग्रहण (Land acquisition) किया जाने वाला है। इसके लिए 950 एकड़ भूमि पर नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (UP New City) यूपी में लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार कई नई शहरों को बसाने की तैयारी कर रही है। अब यहां पर एक और नया शहर (New City Land acquisition) बसाया जा रहा है। इस शहर को बसाने के लिए 358 गांव की भूमि पर विकास होने वाला है। ये नया शहर 950 एकड़ भूमि में बसाया जाने वाला है। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में पूरी जानकारी।
यहां पर होगा नये शहर का निर्माण
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) हाथरस में 950 एकड़ में एक नया शहर बसाने की प्लानिंग की जा रही है। यीडा ने इसके लिए मास्टर प्लान (UP New City Master Plan) को तैयार कर दिया है। इस योजना के तहत, हाथरस में आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और पर्यटन विकास पर जोर दिया जाने वाला है। यीडा ने अलीगढ़ जिले के टप्पल व हाथरस क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान (Master Plan) को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
ऐसे तैयार होगा मास्टर प्लान
यीडा ने हाथरस का मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके लिए एजंसी का चयन भी किया जाने वाला है। एजंसी हाथरस की भौगोलिक स्थिति का सर्वेक्षण करने के बाद मास्टर प्लान (Master Plan For New City in UP) की तैयारी करने जा रही है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर प्लान तैयार हो जाने के बाद वहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाने वाला है।
यीडा क्षेत्र में छह जनपद को शामिल किया गया है। उनमें हाथरस के 358 गांव भी शामिल किये गए हैं। प्राधिकरण का रीजनल मास्टर प्लान (Regional Master Plan) पिछले दिनों शासन से मंजूर किया जा चुका है। इसके बाद यीडा ने हाथरस का मास्टर प्लान तैयार करने का फैसला लिया है। इससे पूर्व मथुरा, अलीगढ़, आगरा के मास्टर प्लान को तैयार किया जा चुका है।
भूमि अधिग्रहण की प्रकिया होगी शुरू
यीडा की अलीगढ़ में लाजिस्टिक पार्क और अर्बन सेंटर, मथुरा में हैरिटेज सिटी बसाने की प्लानिंग की जा रही है। जनपद हाथरस की सदर, सादाबाद और सासनी तहसील के गांवों में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition For New City) की धारा 80 व 143 की अधिसूचना जारी की जा चुकी हैं। इन गांवों की जमीन पर औद्योगिक और आवासीय टाउनशिप को विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है।
विकास की रफ्तार पड़ी थमी
इस योजना में 65 और गांव को शामिल किया गया था। इसको लेकर साल 2022 में यहां के ग्रामीणों (Land acquisition) ने तत्कालीन डीएम अर्चना वर्मा से मिलकर बताया गया था कि प्राधिकरण में गांव के शामिल होने से विकास की रफ्तार थमी पड़ने वाली है। इसके बाद डीएम ने 65 गांवों (Land acquisition News) को सूची से बाहर कर दिया है। पहले की सूची में 422 गांव को शामिल किया गया था। हालांकि अब इसमें 358 शामिल हैं।
