UP News : उत्तर प्रदेश में बनेगा 90 किलोमीटर से लंबा नया एक्सप्रेसवे, इन गांवों से खरीदी जाएगी जमीन

Expressway News :उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर 90 किलोमीटर से लंबा एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition in UP) की प्रकिया भी जल्द शुरू की जाने वाली है। इसके लिए इन गांव से भूमि खरीदी जाएगी। 

 

HR Breaking News (Expressway in UP) उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौर में अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। बता दें कि ये नया एक्सप्रेसवे 90 किलोमीटर तक लंबा होगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की प्रक्रिया को भी जल्द ही शुरू किया जाने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नये एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

एलाइंमेंट रूट होगा तैयार

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइंमेंट रूट को तैयार किया जा चुका है। हरदोई जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव यूपीडा को भेज दिया है। मार्ग तय होने और भूमि खरीद (Land Buying Tips) से जुड़े संशोधित प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भेज दिया गया है।

ये होगा एक्सप्रेसवे का रूट

यह लिंक एक्सप्रेसवे इटावा जिले के कुदरैल गांव से शुरू होने वाला है। वहीं हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील के कौसिया गांव तक बनने वाला है। एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) को आपस में जोड़े जाने वाला है। यह एक्सप्रेसवे लगभग 92 किलोमीटर लंबा होगा।


यहां से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

हरदोई जिले की सवायजपुर तहसील के 6 गांवों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरने वाला है। इसकी वजह से सरसई, कनकापुर, सैदापुर, मरकड़ा, रायपुर, तिमिरपुर गांव शामिल रहने वाला है। जिन किसानों की जमीन इस एक्सप्रेसवे (expressway in UP) में आने वाली है, उनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। नियमों के अनुसार इनको मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है।


होगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने के बाद फर्रुखाबाद और हरदोई के अलावा आसपास के जिलों की आवाजाही आसान और सुविधाजनक होने वाली है। वहीं पहले यह 6 लेन (6 lane Expressway in UP) का होगा जोकि बाद में 8 लेन तक का किया जा सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जुड़ने से वाराणसी से लेकर प्रयागराज, चित्रकूट, झांसी, आगरा और दिल्ली तक का सफर फर्राटेदार होगा।


इसको मिली जिम्मेदारी

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने का ऐलान योगी सरकार ने इसी साल बजट में कर दिया था। एक्सप्रेस के निर्माण के लिए यूपीडा ने रेडीकान इंडिया लिमिटेड का प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंसल्टेंट (Project Development Consultant) को जिम्मेदारी दी गई है। शासन से लिंक एक्सप्रेसवे को हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। एलाइंमेंट रूट तय होने के बाद अब इस पर काम और तेज होगा।