UP News : अब इस शहर को मिलेगा जाम से छूटकारा, 4 लेन का बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे
New Expressway : यूपी में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यूपी के एक शहर में जाम से छूटकारा पाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यूपी के एक एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) को चार लेन किया जाएगा। इसकी वजह से यूपी में आर्थिक विकास को भी तेजी मिलेगी। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Expressway in UP) जहां एक ओर यूपी में योगी सरकार द्वारा प्रगति करने के लिए कई बड़े कदम को उठाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसकी वजह से यहां पर जाम की परेशानी भी बढ़ती चली जा रही है। जाम की समस्या बढ़ने के कारण लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी को मध्यनजर रखते हुए योगी सरकार (Yogi Goverment) ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले की वजह से आम लोगों को जाम से छूटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल से।
लखनऊ वालों को ट्रैफिक से मिलेगी निजात
अब लखनऊ वालों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने वाला है दरअसल राजधानी में ग्रीन कॉरिडोर जैसे शहीद पथ कॉरिडोर बनने वाला है दरअसल सहित पथ पर दोनों तरफ दो-दो लाइन का एक्स्ट्रा कॉरिडोर बनाया जाएगा ताकि वाहनों के दबाव को काम किया जा सके इस ग्रीन कॉरिडोर के बनने से सफर आसान होगा।
यहां बनाया जाएगा अंडरपास
हालिया, रिपोर्ट के अनुसार गोमती नगर रेल टर्मिनल (Gomti Nagar Railway Terminal) को क्लोवर लीफ से कनेक्ट करने और इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास दूसरी दिशा में अंडर पास बनाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। मंगलवार को NHAI की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सांसद प्रतिनिधियों ने इसके सुझाव दिए हैं। अनुमान है कि यह जल्दी प्रस्ताव पास होगा और इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
ट्रैफिक जाम को दूर करने के लिए हाई लेवल की मीटिंग
दरअसल, सहारा एस्टेट रोड (Sahara Estate Road) के सामने रिंग रोड पर अंडरपास और इंजीनियरिंग कॉलेज (Lucknow Engineering College) चौराहे पर ट्रैफिक जाम रहता है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए मीटिंग में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने स्वीकृत आरओवी के अलावा दूसरी दिशा में अंडरपास बनाने की बात कही है।
लखनऊ-मोहान हाईवे इंटरसेक्शन
अब आउटर रिंग रोड (outer ring road) पर अयोध्या राजमार्ग और रिंग रोड इंटरसेक्शन के पास ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए सर्वे किया जाएगा। इसके बाद यह विचार विमर्श किया जाएगा कि यहां पर अंडरपास बनाया जाए या नहीं। लखनऊ मोहन हाईवे इंटरसेक्शन (Lucknow Mohan Highway Intersection) तक नहीं की टीम के साथ प्रतिनिधियों ने सर्वे किया है।
हाईकोर्ट परिसर के पास बनाई जाएगी नई रोड
मोहान हाईवे इंटरसेक्शन के पास सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हुआ है। अधिकारियों को इस रोड का काम अधूरा मिला है। कानपुर हाईवे इंटरसेक्शन पर निर्माण कलवर लीफ का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा अयोध्या राजमार्ग पर हाईकोर्ट परिसर के पास पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर नहर के उसे पर तक 6 लाइन चौड़ी रोड बनाई जाएगी।
