UP News : उत्तर प्रदेश की कैबिनेट का बड़ा फैसला, इस रूट पर भी एक्सप्रेसवे हुआ मंजूर
HR Breaking News : (UP News) यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से यातायात को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब हाल ही में प्रदेश के लोगों के लिए कैबिनेट की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमे यूपी के एक ओर रूट पर एक्सप्रेसवे की मंजूरी मिल गई है। इस नए एक्सप्रेसवे (UP Expressway News) के निर्माण से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं कि ये नया एक्सप्रेसवे कहां बनने वाला है।
क्यों दी गई एक्सप्रेसवे के निर्माण की मंजूरी
यूपी मंत्रीमंडल (UP cabinet) ने बीते शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए एक नए लिंक एक्सप्रेसवे (UP new link expressway) के निर्माण के प्रस्ताव को लेकर मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक लिंक ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
इतनी आएगी परियोजना की लागत
मंत्री का कहना है कि यह 90 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे इटावा से शुरू होकर फर्रुखाबाद के रास्ते हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Updates) से सीधे तौर पर कनेक्ट होगा। उनका कहना है कि प्रदेश की इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 7488.74 करोड़ रुपये आ सकती है। इस लिंक एक्सप्रेस के निर्माण कार्य 548 दिनों में पूरा करने का मकसद रखा गया है और निर्माण करने वाली संस्था को 5 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
राजस्थान का का आवागमन होगा सुगम
बता दें की छह लेन का फील्ड नियंत्रित इस एक्सप्रेसवे (Six-lane field controlled expressway) की शुरुआत इटावा के ताखा में मौजुद कुदरैल गांव से होगी ओर फर्रुखाबाद होते हुए हरदोई के सवाइजपुर तक ये एक्सप्रेसवे जाने वाला है और साथ ही आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे को ये आपस में कनेक्ट करेगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आठ लेन में विकसित किया जा सकेगा।
इस एक्सप्रेसवे (UP New Project) के मंजूरी होने से मेरठ, प्रगायराज के रास्ते आने वाले लोगों के लिए आगरा और राजस्थान का का आवागमन सुगम होगा और साथ ही फर्रुखाबाद में मौजुद बाबा नीम करौरी धाम और विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा तक पहुंच के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
फर्रुखाबाद के लोगों ने की मांग
दरअसल, बता दें कि फर्रुखाबाद के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान इस लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर मांग की थी। गांव वालों की सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन को बनाया जाएगा और इस लिंक एक्सप्रेसवे पर चार दीर्घ सेतु, 25 लघु सेतु, दो रेलवे ओवर ब्रिज, एक फ्लाई ओवर व 65 अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।
इन जिलों को होगा बंपर फायदा
जैसे ही इस लिंक एक्सप्रेस वे (UP New Link Expressway) के निर्माण का कार्य पूरा होता है तो उसके बाद इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर के लोगों सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा और साथ ही जरदोजी के काम के लिए मशहुर फर्रुखाबाद और संबंधित जिलों के व्यापार को नई दिशा मिलेगी।