UP News : इस दिन चालू हो जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारा के लिए 2200 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण
UP New Expressway : उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार द्वारा कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, कुछ एक्सप्रेसवे बनकर तैयार भी हो चुके हैं। गंगा एक्सप्रेसवे भी इस लिस्ट में शामिल है। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेशवासियों के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। चलिए जानते हैं विस्तार से -
HR Breaking News - (Ganga Expressway Update)। उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई सड़कों का दौहरीकरण भी किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्याओं को दूर करने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का निर्माण किया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर काफी समय से काम चल रहा है। अब यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन रफ्तार भरते नजर आएंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर इस दिन से वाहन भरेंगे रफ्तार -
रिपोर्ट के अनुसार, अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Update) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल इस फिनिशिंग देने का काम किया जा रहा है जो कि जल्द ही पूरा हो जाएगा। अनुमान है कि एक महीने में इस एक्सप्रेसवे पर वाहन रफ्तार भरते दिखेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के बनने से अमरोहा में अब गाड़ी बिना ब्रेक लगाएं अपना सफर पूरा कर पाएगी। रिपोर्ट में पता चला है कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे (UP Expressway) का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
एक्सप्रेसवे पर किया जा रहा लाइटिंग का काम -
गंगा एक्सप्रेसवे पर रात के समय वाहन आसानी से सफर कर पाएं। इसके लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्टूबर 2025 तक हसनपुर तहसील क्षेत्र में 23.60 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Latest update) का निर्माण कार्य पूरा होने का अनुमान है। इस क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है। अब इस पर लाइटिंग का काम पूरा किया जा रहा है।
ओवरब्रिज और टी प्वाइंट बनकर तैयार -
गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway News) को पूरी तरह से हाईटेक बनाया गया है। वाहन चालकों को बारिश के मौसम में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे से बारिश का पानी नीचे उतरने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। यह काम पूरा हो चुका है। मंगरोला में हसनपुर रहरा मार्ग के ऊपर ओवर ब्रिज (Ganga Expressway Over Bridge) और टी पॉइंट बनकर तैयार हो गया है। टी पॉइंट के दोनों और चार जगह पर टोल बूथ (Toll Booth) बनाए गए हैं। गंगा पर पाइंदापुर पूल भी बनकर तैयार हो गया है।
इस दिन चालू हो जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे -
गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Update) वाहनों के लिए जल्द ही खोला जाएगा। हाल ही में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम खराब होने और तेज बारिश के कारण कुछ फिनिशिंग का काम रुक गया था, जिसे अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे के नवंबर में चालू होने का अनुमान है, जिससे मेरठ से प्रयागराज के बीच का सफर काफी आसान हो जाएगा।
इन क्षेत्रों तक पहुंचना होगा आसान -
गंगा एक्सप्रेसवे के बनने से जहां अमरोहा वालों के लिए मेरठ और प्रयागराज तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों भक्तों को ऐतिहासिक तिगरी मेला तक पहुंचाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में एक मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे के सहारे भगत ऐतिहासिक स्थान तक आसानी से पहुंचे पाएंगे।
एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगा औद्योगिक ग्रीन गलियारा -
गंगा एक्सप्रेसवे बनने से उत्तर प्रदेश के विकास को पंख लग जाएंगे। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक औद्योगिक ग्रीन गलियारा (UP Industrial Green Corridor) भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। अभी तक औद्योगिक ग्रीन गलियारा विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा नहीं हुआ है, क्योंकि जमीन का सर्किल रेट (land circle rate) बढ़ाने की मांग को लेकर किसान बैनामा कराने में देरी कर रहे हैं। मंगरोला दौलतपुर कला और रुस्तमपुर खादर के रकबे में 2200 बीघा जमीन खरीदी जानी है। फिलहाल 60% जमीन खरीद का काम पूरा हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जमीन खरीद की प्रक्रिया को पूरा कर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।