UP News : उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशंस पर किया जाएगा बड़ा बदलाव, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम होगा लागू
UP News : हर दिन लाखों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से सुरक्षा के लिहाज से ओर सफर को सुविधाजनक बनाए जाने के लिए कई नियमों में बदलाव किया जाता है। अब हाल ही में उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशंस पर बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। रेलवे स्टेशंस (railway stations rules) के इन बदलावों में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लागू किया जाने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HR Breaking News : (UP News) योगी सरकार की ओर से अब यूपी के रेलवे स्टेशन को हाइटेक बनाने की तैयारी हो रही है। अब यूपी के रेलवे स्टेशन (railway stations of up) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके तहत यूपी के रेलवे स्टेशन में बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं। सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों के सफर को आसान बनाने की दृष्टि से इन नियमों में बदलाव किया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि भारतीय रेलवे ने किन नियमों में बदलाव किया है।
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
दरअसल, आपको बता दें कि रायबरेली रेलवे स्टेशन (Raebareli Railway Station) को अब बड़ा बनाने की तैयारी की जा रही है। भारतीय रेलवे की ओर से यूपी के रेलवे स्टेशन पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (Facial Recognition System) लगाए जाने का प्लान है। जैसे ही ये सिस्टम लगाए जांएगे, उससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होगी।
जानिए क्या है भारतीय रेलवे का प्लान
अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम (Facial Recognition System) के लागू होने पर स्टेशन पर जो लोग मोजुद होंगे यानी की जो यात्री व अन्य व्यक्ती मौजुद होंगे, उनकी पहचान की जा सकेगी। अब इस प्लान के तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय अपनी फोटो भी अपलोड करनी होगी। जेसे ही टिकट बुक होती है तो ऐसे में फोटो स्टेशन पर लगे सीसी कैमरों में लिंक हो जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस सिस्टम (indian railway new system) को लागू करने का मकसद स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है और इस प्लान का मकसद अपराधों को रोकना है। बता दें कि टिकट से चेहरे की मिलान करने वाले कैमरे प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर जैसे प्रमुख स्थानों पर लगाए जाने वाले हैं।
मानव संसाधनों पर कम होगी निर्भरता
इस प्लान (Indian Railways plan) के लागू होने पर जैसे ही कोई यात्री स्टेशन में प्रवेश करेगा तो कैमरा उस व्यक्ति के चेहरे को स्कैन करेगा और उसे पहले से दर्ज डाटाबेस से मिलाकर उसकी पहचान करेगा। इस स्कैनिंग के दौरान अगर किसी यात्री का चेहरा किसी आपराधिक रिकॉर्ड या वांछित सूची में पाया जाता है तो ऐसे में कार्रवाई के लिए और जांच के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा।
इससे मानव संसाधनों (Raibareilly infrastructure) पर निर्भरता कम होगी और सुरक्षा तंत्र पहले से कहीं ज्यादा प्रभावी बनेगा। यात्री राम सजीवन, के मुताबिक यह सिस्टम सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर होने वाला है, लेकिन इसमें निजता का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
रेलवे अधिकारियों ने कही ये बात
हालांकि रेलवे अधिकारियों (railway officials) ने कहा है कि यात्रियों का डाटा पूरी तरह सेफ रहेगा और किसी भी निजी जानकारी का मिसयूज नहीं किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक का कहना है कि यह तकनीक शुरुआती तौर पर पायलट प्रोजेक्ट (security system implementation) के तौर पर रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ स्टेशनों पर लागू की जाने वाली है।
अगर यह प्रयोग सही रहता है तो फ्यूचर में इसे सभी प्रमुख स्टेशनों पर लागू किया जाने वाला है। बता दें कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (facial recognition system) के तहत आधुनिक सीसी कैमरे भी लगाए जाने वाले हैं, जो 360 डिग्री तक घूम सकते हैं और आप इसकी तस्वीर पर साफ देख सकते हैं। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।