home page

UP News : यूपी में 7 गांवों में बसाए जाएंगे 5 नए सेक्टर, जल्द भूमि खरीदेगा यीडा

UP News : यूपी के विकास के लिए प्राधिकरण की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है।  अब जल्द ही यूपी में 5 नए सेक्टर बनाए जाने वाले हैं। इन नए सेक्टर को 7 गांवों में बसाया जाएगा। इन नए सेक्टर को बसाने के लिए यीडा की ओर से जल्द ही भूमि खरीदने की प्रक्रिया (land purchasing process) आरंभ की जाएगी। आइए खबर में जानते हैं कि ये नए सेक्टर कहां बसाए जाएंगे।

 | 
यूपी में 7 गांवों में बसाए जाएंगे 5 नए सेक्टर, जल्द भूमि खरीदेगा यीडा

HR Breaking News : (UP News) प्राधिकरण की ओर से यूपी में विकास परियोजनाओं को नई दिशा दी जा रही है। इन नए सेक्टर को बसाने के लिए सात गांवों के किसानों से भूमि खरीदी जाएगी। किसानों से भूमि खरीदे जाने के पश्चात 5 नए सेक्टर (Up New Sector) को बसाया जाएगा। इसके लिए यीडा जल्द ही भूमि को क्रय करता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में खबर के माध्यम से। 

 

 

कब होगा भूमि  अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू


प्राधिकरण का कहना है कि सेक्टर-5, 8, सेक्टर-8डी को विकसित करने के लिए मुढ़रह, थोरा, भीकनपुर और कलूपुरा गांव के किसानों से भूमि को खरीद जाने वाला है। बता दें कि इस जमीन पर जापानी सिटी, कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य परियोजनाएं (UP New Projects) को विकसित किया जाएगा।

यह जमीन 31 किसानों से खरीदी जानी है। इसके साथ ही रबुपूरा, भुन्नातगा में सेक्टर-11, सेक्टर-34 और सेक्टर-21 के लिए जमीन को क्रय किया जाएगा। प्राधिकरण की सेक्टर-11 में फिनटेक सिटी, सेक्टर-21 में फिल्म सिटी और सेक्टर-34 में औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इन सेक्टरों में प्रोजेक्ट के लिए काफी भूमि का अधिग्रहण (acquisition of land) हो चुका है।

लैंडबैंक बनाने का कार्य हुआ शुरू


प्राधिकरण की ओर से परियोजनाओं (UP New Projects ) में किसी प्रकार की रुकावट के लिए लैंडबैंक बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके  साथ ही रबुपुरा के किसानों की कुछ भूमि सेक्टर-28 मेडिकल डिवासइ पार्क, डाटा पार्क और कॉमर्शियल और फ्युचर में यूज के लिए भी खरीदने की तैयारी है। इसके अलावा मुरादगढ़ी के किसानों की भी जमीन क्रय की जा रही है। 

53 किसानों से खरीदी जाएगी भूमि
 

सब बातें मिलाकर तीन गांव के 42 किसानों से जमीन को लिया जाएगा ओर साथ ही दस्तमपुर मिल्क करीबमाबाद (Dastampur Milk Karibambad), रन्हेरा और मुढ़रह के किसानों से सेक्टर-8 के लिए भी जमीनों को लिया जाएगा। बता दें कि यहां पर कन्वेंशन सेंटर समेत लॉजिस्टिक और वेयर हाउसिंग पार्क प्रस्तावित (Proposed warehousing park) करने का प्लान बनाया गया हैं।

जिसके लिए 53 किसानों से भूमि को खरीदा जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने सभी किसानों की सूची का प्रकाशन कर दिया है, जिनमे 15 दिनों में आपत्तियां मांगी गई हैं। उसके बाद जमीन खरीद का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

बैनामे के बाद भुगतान का नियम
 

प्राधिकरण ने इस बात का दावा किया है कि जमीन खरीद के बाद बैनामा होने पर 72 घंटे के भीतर ही किसानों को उनका पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट (UP New Projects) को लेकर प्राधिकरण के पास बजट की कमी नहीं है। इसके लिए शासन की ओर से भूमि खरीद के लिए दो हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। प्राधिकरण किसानों की सहूलियत के लिए अपने खजाने से भी रकम चुकाने को तैयार है।

इस मामले में यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Development Authority) के सीईओ की ओर से परियोजनाओं को कंप्लिट करने के लिए युमना प्राधिकरण तेजी से जमीन क्रय कर रहा है। इसके साथ ही एक ओर नियम लागू किया गया है, जिसमे बैनामे के बाद किसानों को 72 घंटे में भुगतान कर दिया जाएगा। इस नियम में कोई भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।